फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shakled to 20 thousand from the father who was manging the son

अस्पताल में बेटे की तीमारदारी कर रहे पिता से बीस हजार की लूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
shakled to 20 thousand from the father who was manging the son
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की जिगर कालोनी के सामने शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे एक किसान से बीस हजार रुपये लूट लिए गए। किसान का बेटा चौकी के सामने स्थित अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित उसकी तीमारदारी में लगा है। घटना के समय पीड़ित अस्पताल के गेट पर बैठा था। इसी दौरान दो बदमाश उनके पास पहुंचे और बिल कम कराने का झांसा देकर किसान के जेब से बीस हजार रुपये निकलवा लिए। जैसे ही किसान ने रुपये निकाले वैसे ही बदमाश झपट्टा मारकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के आदमपुर थानाक्षेत्र के बथुआ नगला निवासी जय प्रकाश किसान हैं। उनका बेटा सतीश चार दिन पहले छत से नीचे गिरकर घायल हो गया था। परिजनों ने घायल को जिगर कालोनी चौकी के सामने स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के पिता जय प्रकाश व अन्य परिजन उसकी तीमारदारी में लगे हैं। शुक्रवार की रात को किसान को उनका दामाद 20 हजार रुपये देकर गया था। किसान ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे वह अस्पताल के गेट पर बैठा था। इसी दौरान 25 से 30 वर्षीय दो युवक उसके पास आए। उन्होंने किसान से बातचीत शुरू कर दी। आरोपियों ने किसान से पूरी कहानी सुनने के बाद पूछा कि क्या उन्होंने बिल जमा कर दिया है। इस पर किसान ने बिल जमा नहीं करने की बात कही। आरोपियों ने किसान को झांसा दिया कि वह उसका बिल कम करा देंगे। उनके पास जो भी रुपये हैं उन्हें दे दें। किसान ने जेब से 20 हजार रुपये निकालते हुए कहा कि इतने की रुपये हैं। किसान ने जैसे ही जेब से रुपये निकाले तो आरोपी झपट्टा मारकर रुपये छीन कर फरार हो गए। किसान ने शोर मचाते हुए काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन सुबह का वक्त होने की वजह से रोड पर सन्नाटा था। इसलिए बदमाश तेजी से जिगर कालोनी की ओर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस चौकी में इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। साथ ही आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed