फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shahbad youth brought Punjab police jawan s wife to his village

पुलिसकर्मी की पत्नी भगा लाया युवक: पंजाब पुलिस ने पकड़ा, थाने में महिला करने लगी जिद; मिन्नतों के बाद हुई राजी

Tue, 01 Apr 2025 10:08 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 01 Apr 2025 10:08 AM IST
सार

24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार शाम को पंजाब पुलिस महिला को साथ ले जाने में सफल हुई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक गांव में ही था, अब वह महिला को पाने के लिए हाईकोर्ट जाने की बात कह रहा है।

विज्ञापन
Shahbad youth brought Punjab police jawan s wife to his village
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

पंजाब पुलिस में तैनात जवान की पत्नी को शाहबाद के एक गांव का युवक ले आया। इसके बाद पंजाब पुलिस भी शाहबाद आ गई। महिला के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पंजाब पुलिस उसे साथ ले गई।

विज्ञापन

शाहबाद के एक गांव निवासी युवक पंजाब के चंडीगढ़ में नौकरी करता था। ग्रामीणों के अनुसार, युवक नौकरी के दौरान कुछ दिन पूर्व पंजाब पुलिस में तैनात एक जवान की पत्नी को बहला-फुसलाकर ले आया था। इस घटना के बाद पंजाब पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार शाम पंजाब पुलिस परिजनों और महिला के पति के साथ शाहबाद आई थी। शाहबाद कोतवाली में पंजाब पुलिस ने आमद कराने के बाद गांव पहुंची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहबाद पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू कर दी। सोमवार दोपहर को पंजाब और शाहबाद पुलिस महिला को कोतवाली ले आई। कोतवाली में महिला पंजाब पुलिस और पति के साथ जाने को तैयार नहीं थी। कोतवाली में महिला चंडीगढ़ न जाने की जिद पर अड़ी थी। महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार शाम को पंजाब पुलिस महिला को साथ ले जाने में सफल हुई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक गांव में ही था, अब वह महिला को पाने के लिए हाईकोर्ट जाने की बात कह रहा है।

पढ़ें- बांका से काट डाला पति: हत्या कर सिर पकड़कर बैठ गई पत्नी, मनगढ़ंत कहानी बनाकर लिपटकर रोयी; बेटे ने बुलाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed