फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shah did a full attack on the opponents with short form

शाह ने शॉर्टफॉर्म से किया विरोधियों पर फुल अटैक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Shah did a full attack on the opponents with short form
मुरादाबाद। भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह सियासी पिच पर शार्टफॉर्म फार्मूला अपना कर विपक्षी दलों पर फुल अटैक कर रहे हैं। ‘एबीसीडी’, ‘जैम’ के बाद मुरादाबाद की जन विश्वास रैली में शाह ने ‘निजाम’ और ‘लैब’ जैसे शब्दों के प्रयोग से विपक्षियों को घेरा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल जनसभाओं, रैलियों के जरिए मतदाताओं के साधने में लगे हैं। भाजपा जन विश्वास यात्रा के जरिए जन-जन को जोड़ने में लगी है। मुरादाबाद में बृहस्पतिवार को भाजपा की जन विश्वास यात्रा पहुंचने पर जन विश्वास रैली का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य उद्बोधन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रहा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने ‘निजाम’ और ‘लैब’ जैसे शब्दों का प्रयोग करके विपक्ष, खासकर सपा पर निशाना साधा। फुलफॉर्म समझाई तो भीड़ के बीच से तालियों की गड़गड़ाहट भी गूंजी। इससे पहले उन्होंने हरदोई की जन विश्वास रैली में अपने संबोधन में ‘एबीसीडी’ और आजमगढ़ में ‘जैम’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए विपक्षियों पर हमले किए थे। फुलफॉर्म समझाकर भीड़ के जोश को भी फुल फॉर्म में पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाह की शॉर्टफॉर्म और उनका अर्थ
- निजाम : नसीमुद्दीन, इमरान मसूद, आजम खां, मुख्तार अंसारी
- लैब : लूटमार, आतंकवाद, भाई-भतीजावाद
- एबीबीसीडी : अपराध, भाई-भतीजावाद, करप्शन, दंगा
- जैम : जनधन बैंक खाता, आधार कार्ड, मोबाइल
मुरादाबाद की सभी सीटों पर खिलाना है कमल : मौर्य
- बोले, 2017 में मुरादाबाद में दो सीटें ही जीती थी भाजपा, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा
मुरादाबाद। जन विश्वास रैली में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुरादाबाद जिले की सभी छह सीटों पर इस बार कमल खिलाना है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस तरह सभास्थल भीड़ से खचाखच भरा नजर आ रहा है, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में ईवीएम से ऐसे ही वोट निकलने चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा को मुरादाबाद से दो सीटें ही मिली थीं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होना होगा। जनपद में भी सभी सीटें जीतेंगे। हर सीट पर कमल खिलेगा। सपा, बसपा और कांग्रेस सभी मिलकर भी आए, तब भी भाजपा का मुकाबला नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed