{"_id":"575cf1c34f1c1b9b499c5294","slug":"sexual-harassment-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर युवती से छेड़खानी, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर युवती से छेड़खानी, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:03 AM IST
विज्ञापन
अपराध
स्टेशन पर युवती से छेड़खानी पर हंगामा हो गया। घटना शनिवार को सुबह पौने नौ बजे की है। हालांकि मामला गलतफहमी के चलते हुआ। आरपीएफ ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। शनिवार को सुबह करीब पौने नौ बजे राप्ती गंगा एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकी। इस दौरान ट्रेन के एस-फोर कोच में उतरते समय एक अधेड़ कोच में चढ़ रही युवती से टकरा गया। इसके बाद युवती ने अधेड़ को पकड़ लिया और उस पर छेड़खानी का आरोप लगाया।
जिसको लेकर हंगामा होे गया। युवती के माता-पिता भी साथ थे उन्होंने भी हंगामा शुरू कर दिया। प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ कर्मी भी पहुंच गया। हंगामा कर रही युवती से बात की और छेड़खानी के आरोपी को भी पकड़ लिया। हालांकि उसके साथ उसकी पत्नी भी थी। उसने बताया कि उतरते समय युवती को धक्का जरूर लगा था।
जिसको लेकर इतना हंगामा हुआ था। वहीं युवती और उसके माता-पिता अधेड़ की गिरफ्तारी मांग पर अड़ गए। लेकिन जब उनसे तहरीर मांगी गई तो ट्रेन चलने का बहाना करके ट्रेन में चढ़ने लगे। वहीं आरोपी ने भी उनसे माफी मांग ली तो दोनों पक्षों में समझौता हो गया। युवती परिवार के साथ राप्ती गंगा एक्सप्रेस से रवाना हो गई।