फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seven years imprisonment for raping a girl

Moradabad News: युवती से दुष्कर्म के दोषी को सात साल की कैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment for raping a girl
मुरादाबाद। युवती को निकाह करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को अदालत ने दोषी करार देते हुए सात साल की कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

संभल जनपद के नखासा थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित युवती ने 29 नवंबर 2016 को मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया कि संभल के रुकनुद्दीन सराय निवासी शकील पुत्र गफूर से चार साल से उसकी जान पहचान थी। शकील ने युवती के घर जाना जाना शुरू कर दिया था। आरोपी ने उसे निकाह करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई और एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद भी शकील लगातार उसके घर आता रहा। जब उससे निकाह करने के लिए कहा तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने मानवाधिकार और महिला आयोग दिल्ली में भी शिकायत की थी। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या प्रथम मोहम्मद फिरोज की अदालत में हुई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अशोक कुमार यादव ने बताया कि अदालत ने सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed