फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Daughters of Moradabad in trouble: Driver did dirty act with exporter daughter, molested six places in 24 hour

मुश्किल में मुरादाबाद की बेटियां: निर्यातक की बेटी संग चालक ने की गंदी हरकत, 24 घंटे में छह जगह छेड़खानी

Tue, 13 May 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 13 May 2025 02:31 AM IST
सार

मुरादाबाद में चाैबीस घंटे के भीतर छेड़खानी के छह मामले दर्ज किए गए। पहले मामले में निर्यातक की बेटी से उनके ही चालक ने दुष्कर्म की कोशिश कर डाली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। लगातार बढ़ रही छेड़खानी की घटनाओं से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। 

विज्ञापन
Daughters of Moradabad in trouble: Driver did dirty act with exporter daughter, molested six places in 24 hour
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

मुगलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले निर्यातक की बेटी से उनके ही सात साल पुराने ड्राइवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के समय आरोपी चालक निर्यातक की बेटी को ट्यूशन के लिए छोड़ने गया था। घर लौटने पर पीड़िता ने अपने परिजनों ने आपबीती सुनाई।

विज्ञापन


पुलिस ने निर्यातक की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। निर्यातक ने दर्ज कराए केस में बताया कि उनकी बहन सिविल लाइंस क्षेत्र में रहती हैं। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय बेटी उनकी बहन के घर मौजूद थी।
विज्ञापन


11 मई की सुबह सवा 11 बजे निर्यातक की बेटी को उनका ड्राइवर कार से ट्यूशन छोड़ने ले गया था। दोपहर करीब एक बजे छात्रा को ड्राइवर बहन के घर वापस छोड़ने जा रहा था। आरोप है कि छात्रा को आरोपी बेसमेंट में ले गया और उसके साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गलत रास्ते से मकान की ऊपरी मंजिल पर ले गया। निर्यातक का आरोप है कि आरोपी चालक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि वह अपने पापा से शिकायत नहीं करे। पीड़िता अपने घर पहुंचकर मां-बाप के सामने रोने लगी।

पूछताछ करने पर उसने आपबीती सुनाई तो मां-बाप के होश उड़ गए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

शमर्नाक दो: सात साल की बच्ची से 44 साल के युवक ने की छेड़खानी
मझोला थाना क्षेत्र में 44 साल के एक व्यक्ति ने घर के बाहर खेल रही सात साल की बच्ची से छेड़खानी की। बच्ची की चीख पुकार सुनकर उसकी मौसी और मौसा आए तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने केस दर्ज कराया है।

जिसमें महिला ने बताया कि उसकी सात वर्षीय भांजी उसके पास रहती है। रविवार रात करीब आठ बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वहां मोहल्ले में रहने वाला 44 वर्षीय जयपाल आ गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ छेड़खानी की। वह बच्ची को उठाकर ले जाने लगा। बच्ची ने शोर मचाया तो उसकी मौसी और मौसा आ गए।

उन्होंने बच्ची को किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचाया। आरोप है कि आरोपी ने पति-पत्नी के साथ मारपीट की और धमकी देकर मौके से भाग गया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।

शमर्नाक तीन: छह साल के बच्चे से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
 कटघर थाना क्षेत्र में छह साल के बच्चे से 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कटघर क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित बच्चे के पिता ने दर्ज कराए केस में बताया कि शनिवार को उसका छह वर्षीय बच्चा खेत पर गया था।

इसी दौरान भीमसेन भी वहां पहुंच गया। आरोपी ने उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपी ने बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पीड़ित बच्चा अपने घर पहुंचा और मां बाप को आपबीती सुनाई।

इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंच गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

शमर्नाक चार: कटघर में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी
 कटघर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर आरोपियों ने महिला के साथ छेड़खानी की। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि नौ मई को उसके पति किसी काम से बाहर गए थे।

वह घर में अकेली थी। शाम करीब सात बजे बरवाला मझरा निवासी बिन्टू उसके घर में घुस आया और छेड़खानी की। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वहां से चला गया।

कुछ देर बाद फिर आरोपी अपने पिता मंगला और भागवती के साथ दोबारा पहुंच गया। आरोप है कि तीनों ने महिला के साथ मारपीट की। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला किया। जिसमें महिला घायल हो गई। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए।  

शमर्नाक पांच: नशा देकर रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाने का आरोप
कांठ में किशोरी को रिश्तेदार ने नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि जबरन दवा देकर पीड़िता का गर्भपात भी करा दिया। मामला छजलैट के गांव का है।

यहां चार माह पहले निकटवर्ती जनपद की किशोरी रिश्तेदारी में आई हुई थी। यहां बिजनौर का एक रिश्तेदार युवक भी था। आरोप है कि जब घर पर कोई नहीं था तो एक दिन रिश्तेदार युवक ने किशोरी को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।  

होश आने पर पीड़िता ने शिकायत करने को कहा तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर आरोपी ने जबरन उसे दवा खिला दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों को पता चला।

इस मामले में एसपी देहात के आदेश पर छजलैट पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पाॅक्सो एक्ट के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की है।

शमर्नाक छह: बहला-फुसलाकर किया छात्रा का अपहरण, तहरीर दी
ठाकुरद्वारा के एक गांव निवासी छात्रा का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 10 मई को परिवार के लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे, तभी गांव का एक युवक उसकी बेटी का बहला फुसलाकर अपहरण कर अपनी बाइक पर बैठा कर कहीं ले गया। इसकी जानकारी गांव के लोगों ने उसे दी।  छात्रा  के पिता का कहना है कि जब उसने आरोपी के घर पर पहुंचकर अपनी बेटी को वापस देने की मांग की तो उन्होंने उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed