फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   seven crore pending on 595 electric consumers

595 विद्युत उपभोक्ताओं पर सात करोड़ का बकाया, संपत्ति होगी जब्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
seven crore pending on 595 electric  consumers
मुरादाबाद। शहर में 595 लोग ऐसे हैं, जिन पर विद्युत निगम का सात करोड़ रुपये बकाया है। लंबे समय बाद भी विद्युत निगम इन बकायेदारों से वसूली करने में नाकामयाब रहा। इसके बाद प्रशासन की ओर से रिकवरी आदेश जारी हुए हैं। विद्युत अधिकारियों का कहना है कि इन उपभोक्ताओं की संपत्ति जब्त कर बकाये की वसूली की जाएगी। इसके लिए निगम ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि विद्युत निगम की ओर से पूरे प्रदेश में एक जून 2022 से एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) चलाई जा रही है। योजना के तहत बकायेदारों को बिल जमा करने पर सरचार्ज में छूट दी जा रही है। इसके तहत ही बकायेदार उपभोक्ताओं का विवरण निगम ने तैयार किया और वसूली के लिए कार्य शुरू किया। शहर में 595 उपभोक्ताओं के अतिरिक्त 20,369 अन्य उपभोक्ताओं पर तकरीबन आठ करोड़ रुपये बकाया होने की जानकारी सामने आई। इनमें से 10 हजार से अधिक उपभोक्ता अब तक ओटीएस योजना का लाभ लेकर पांच करोड़ रुपये से अधिक धनराशि जमा कर चुके हैं। शहर में इस योजना प्रगति रिपोर्ट अच्छी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर कभी बिल जमा न करने वाले या बकाया छोड़कर गायब होने वाले उपभोक्ता निगम के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। शहर के अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता ने बताया कि 595 बकायेदारों के खिलाफ रिकवरी आदेश जारी हुए हैं। ऐसे लोगों की संपत्ति को जब्त कर बकाये की वसूली की जाएगी। अधीक्षण अभियंता का कहना है कि ओटीएस योजना 15 जुलाई तक जारी है। इस अवधि में बकायेदार उपभोक्ता सरचार्ज माफ करा सकते हैं। इसके बाद कोई छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने सामान्य उपभोक्ताओं से भी समय से बिल जमा कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed