{"_id":"6625ed4c8d105dde1f033dca","slug":"seven-and-half-lakh-voters-of-moradabad-district-will-vote-sambhal-seat-kundarki-bilari-stir-intensifies-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal Seat: मुरादाबाद जिले के साढ़े सात लाख वोटर संभल सीट के लिए करेंगे मतदान, कुंदरकी-बिलारी में हलचल तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal Seat: मुरादाबाद जिले के साढ़े सात लाख वोटर संभल सीट के लिए करेंगे मतदान, कुंदरकी-बिलारी में हलचल तेज
Mon, 22 Apr 2024 10:24 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:24 AM IST
सार
संभल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होगा। इसके लिए मुरादाबाद जिले के साढ़े सात लाख मतदाता मतदान करेंगे। जिले की कुंदरकी और बिलारी विधानसभा में 693 मतदान केंद्र तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
मुरादाबाद में मतदान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला प्रशासन ने मुरादाबाद लोकसभा चुनाव के बाद संभल लोकसभा क्षेत्र के दो विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के लिए खाका तैयार कर लिया है। विधानसभा कुंदरकी और बिलारी में 693 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 25 अप्रैल से चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज हो जाएगी।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के अनुसार कुंदरकी विधानसभा में तीन लाख 91 हजार 438 और बिलारी विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 58 हजार 571 मतदाता संभल लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान करेंगे। तीसरे चरण में सात मई को संभल लोकसभा के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
इसी कारण डीएम मानवेंद्र सिंह ने चुनाव की तैयारी करने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं। विधानसभा कुंदरकी में 436 और बिलारी विधानसभा क्षेत्र में 347 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों को चार-चार जोन में बांटा जाएगा।
विज्ञापन
इनमें 66 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। मतदान के लिए 1744 मतदान कर्मियों की तैनात होगी। मतदान से पहले कर्मचारियों को ईवीएम, वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को पूरी होगी।
इसके बाद मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र की तरह दो विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू कर दी जाएगी। मतदान के बाद मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी जाएंगी। इसके लिए एक हॉल रखा गया है। इसी प्रकार पुलिस फोर्स को भी दोनों विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।