{"_id":"618026d6b75ca268753a917e","slug":"sensation-after-found-dead-body-of-asi-son-returning-after-giving-examination-death-not-disclosed-in-post-mortem-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: परीक्षा देकर लौट रहे एएसआई के बेटे का शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुआ मौत का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: परीक्षा देकर लौट रहे एएसआई के बेटे का शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुआ मौत का खुलासा
Mon, 01 Nov 2021 11:11 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:11 PM IST
सार
परिवार के सदस्यों ने बताया कि रविवार सुबह आशुतोष उर्फ आशू यूपीसीएल की परीक्षा देने मेरठ गया था। परीक्षा देने के बाद करीब तीन बजे आशुतोष ने कॉल कर अपनी मां को बताया था कि वह मेरठ से बस में सवार हो गया है। वह जल्द ही घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में परीक्षा देकर लौट रहे एएसआई का बेटा अचानक लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे कि सोमवार सुबह उसका शव मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में मोक्षधाम के पास मिलने से सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन
मझोला थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी राजपाल सिंह सीआरपीएफ में एएसआई के पद पर तैनात हैं। इन दिनों उनकी तैनाती नोएडा में है। राजपाल सिंह के परिवार में पत्नी कोमी और बेटी काजल सिंह उर्फ भारती सिंह हैं। जबकि एक बेटा आशुतोष (28) उर्फ आशू था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि रविवार सुबह आशुतोष उर्फ आशू यूपीसीएल की परीक्षा देने मेरठ गया था। परीक्षा देने के बाद करीब तीन बजे आशुतोष ने कॉल कर अपनी मां को बताया था कि वह मेरठ से बस में सवार हो गया है। वह जल्द ही घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
देर शाम जब युवक घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो कॉल युवक की मां के नंबर पर ट्रांसफर हो रही थी। अनहोनी की आशंका में घिरे परिजन युवक की तलाश में जुटे थे। सोमवार सुबह लोगों ने मोक्षधाम के पास गड्ढे में एक युवक का शव पड़ा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान आशुतोष के रूप में कराकर उसके परिजनों को सूचना दी। युवक का शव मिलने की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए दी तहरीर
परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम में आशुतोष सिंह की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। पिता राजपाल सिंह ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ मझोला थाने में तहरीर दी है। सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। परिवार के आरोपों की जांच कर ली जाएगी।