फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Senior Citizen Care Center will be ready in 90 days

Moradabad News: 90 दिनों में बनकर तैयार होगा सीनियर सिटीजन केयर सेंटर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Senior Citizen Care Center will be ready in 90 days
मुरादाबाद। सीनियर सिटीजन केयर सेंटर का निर्माण निगम परिसर में ही शुरू कराए जाने की तैयारी है। पीलीकोठी स्थित कार्यालय में पथ प्रकाश विभाग की बिल्डिंग के पास इस सेंटर का निर्माण होगा।
विज्ञापन

पर्यावरण विद के सुझाव पर अब अफसरों ने इसी भूमि पर सेंटर के निर्माण की योजना बनाई है। अफसरों के अनुसार अगले सप्ताह से इसका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा और 90 दिनों में यह सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

इस सेंटर में शहर के वरिष्ठ नागरिकों को आसानी से प्रवेश मिलेगा और उन्हें यहां आरामदायक और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। सेंटर में स्वास्थ्य परामर्श, मनोरंजन गतिविधियां और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। भवन का डिजाइन भी पूरी तरह आधुनिक होगा और इसे दिव्यांगजन अनुकूल बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि इससे पहले गौतम बुद्ध पार्क में सीनियर केयर सेंटर बनाए जाने की योजना का विरोध हुआ था। स्थानीय संगठनों और नागरिकों के विरोध के चलते निगम को निर्माण कार्य रोकना पड़ा। इसके बाद निगम ने नया विकल्प तलाशते हुए अपने ही परिसर में केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed