फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sejal reached im semi final

स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची सेजल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
sejal reached im semi final
मुरादाबाद। मुजफ्फरनगर में आयोजित स्टेट जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मुरादाबाद की सेजल शर्मा ने दमखम दिखाया है। उन्होंने 50 किलोग्राम भारवर्ग में अलीगढ़ की चारू को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। यह प्रतियोगिता 10 जुलाई तक आयोजित होगी। इसमें मुरादाबाद की तीन बालिका खिलाड़ी कनिष्का, सेजल और अर्पिता प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सेजल शर्मा की जीत पर जिला बॉक्सिंग संघ के राजीव गोयल, उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, पंकज गुप्ता, अजीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बधाई दी है। प्रतियोगिता में अर्पिता और कनिष्का के मैच अभी बाकी हैं। विशेष बात यह है कि मुरादाबाद में पिछले दो साल से मुक्केबाजी के कोच तैनात नहीं हैं। इसके बावजूद खिलाड़ी अपने दम पर तैयारी कर रहे हैं। कोच न होने के कारण कुछ आयु वर्गों में खिलाड़ियों की कमी है। सीनियर खिलाड़ियों की देखरेख में इन तीनों बालिका खिलाड़ियों ने तैयारी की है। बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार क्षेत्री का कहना है कि तीनों बेटियों से मुरादाबाद मंडल को बहुत उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed