सेहतनामा: लंबे समय तक माउथ वॉश का इस्तेमाल करना बेहद खतरनाक, आप भी जानें...दंत चिकित्सक की यह सलाह
दंत चिकित्सक डॉ. पारुषी टंडन ने इस बार के सेहतनामा में बताया कि लंबे समय तक माउथ वॉश का इस्तेमाल करना भी खतरनाक है। रात में नमक के पानी से कुल्ला करके सोने की आदत डालें। इससे दांत साफ व स्वस्थ रहेंगे। आप भी जानें सलाह....।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दांतों की ज्यादातर समस्याएं छोटी-छोटी परेशानियों को नजरअंदाज करने से होती हैं। अगर आपके मसूड़ों में सूजन है, कुछ खाते हैं तो मसूड़ों से खून आता है, दांत पीले या काले हो रहे हैं तो फौरन डॉक्टर को दिखा लें। समय रहते उपचार कराने से दांतों के खराब होने का खतरा कम हो जाता है।
यह सलाह दंत चिकित्सक डॉ. पारुषी टंडन ने दी है। उनका कहना है कि लंबे समय तक माउथ वॉश का इस्तेमाल करना भी खतरनाक है। इससे दांतों के हेल्थी बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं। रात में नमक के पानी से कुल्ला करके सोने की आदत डालें। इससे दांत साफ व स्वस्थ रहेंगे। डॉ. पारुषी ने मरीजों के सवालों के जवाब भी दिए हैं।
सवाल- दांतों की सफाई कराने से क्या कोई साइड इफेक्ट हो सकता है। - डॉ. संजीव
जवाब- दांतों की सफाई मसूड़ों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। यदि प्रशिक्षित दंत चिकित्सक द्वारा की जाती है तब इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। कुछ समय के लिए ठंडा पानी लग सकता है जो स्वयं ठीक हो जाता है।
सवाल- मेरी उम्र 65 वर्ष है। मेरा जबड़ा हमेशा चलता रहता है। इससे मांसपेशियां बहुत थक जाती हैं। शब्द भी ठीक से नहीं बोल पाती हूं। जब से सामने के नीचे के दातों की सफाई करवाई है, तब से यह दिक्कत है। दो साल हो चुके हैं। कृपया समाधान बताएं। - आशा गुप्ता
जवाब- दांतों की सफाई की वजह से ये समस्या नहीं है। यदि मुंह में सभी दांत हैं, तब ये समस्या एनजाइटी के कारण हो सकती है । मनोचिकित्सक से संपर्क करें।
सवाल- मेरी उम्र 35 साल है। मेरे मसूड़ों से खून निकलता है। क्या करूं। - दिनेश कुमार
जवाब- मसूड़ों की सूजन के वजह से खून आता है। दंत चिकित्सक या पीरियोडांटिस्ट से सलाह लें।
सवाल- मेरी उम्र 45 साल है। मेरे दांतों में दर्द रहता है। चबाने वाली चीजों को खाने में अधिक परेशानी होती है। क्या करूं। - मेराजुल हसन
जवाब- दांतों में दर्द कैविटी या मसूड़ों की समस्या की वजह से हो सकता है। दंत चिकित्सक से सलाह लेकर इलाज कराएं।
सवाल- मेरा बेटा छह साल का है। उसके नीचे के एक दांत में एक दांत में कुछ भी खाता है तो फंस जाता है। उसके दूध के दांत अभी टूटे नहीं हैं। कुछ उपाय बताएं। - रोहित गुप्ता
जवाब- दांत में खाना फसना कैविटी की कारण होता है। दंत चिकित्सक से संपर्क कर इलाज कराएं। दूध के दांत का इलाज भी जरूरी है क्योंकि ये स्थाई दांतों को सही जगह गाइड करते हैं।
सवाल- मेरी उम्र 35 साल है। मेरे दांत के अंदर का हिस्सा काला पड़ गया है। पहले ऐसा नहीं था। - शालिनी शर्मा
जवाब- दांत के किसी भाग का काला पड़ना दांत में कैविटी के कारण होता है। दर्द होने से पहले ही दंत चिकित्सक से संपर्क कर इलाज कराएं।
जवाब- यदि दांत के अत्यधिक खराब होने पर फिलिंग कराते हैं तो उसको सपोर्ट नहीं मिलती और बार बार निकलती है। इसलिए कैविटी शुरुआत में ही भरवानी चाहिए। दंत चिकित्सक की सलाह से इलाज कराएं।
सवाल- मेरी उम्र 25 वर्ष है। मेरे दांतों में अक्सर खाना फंसता है। ठंडा-गरम पानी लगता है। रात में लेटने पर दर्द होता है। कृपया इलाज बताएं। - राजकुमारी
जवाब- दांतों में खाना फंसना कैविटी के कारण होता है। ठंडा-गरम लगना व रात में सोते समय दर्द होना कैविटी का नस तक पहुंचने का संकेत है। आपको आरसीटी की जरूरत है। दंत चिकित्सक से संपर्क करें।