फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Security agencies Alert after Al Qaeda most wanted terrorist Aseem Omar killed

आतंकी उमर के संभल कनेक्शन के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, खुफिया तंत्र ने पुलिस से मांगा ब्योरा

Wed, 09 Oct 2019 09:34 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Oct 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
Security agencies Alert after Al Qaeda most wanted terrorist Aseem Omar killed
आतंकी असीम उमर - फोटो : ANI
संभल में जन्मे दक्षिण एशिया अलकायदा का सरगना आसिम उमर ढेर होने के बाद एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की निगाहें मुरादाबाद मंडल पर हैं। अमरोहा खुफिया तंत्र ने आतंकी आसिम उमर से संबंधित ब्योरा संभल पुलिस से मांगा है। हालांकि अभी तक आसिम का अमरोहा से कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल में जन्मे कई युवकों को सुरक्षा एजेंसियों पूर्व में गिरफ्तार किया है। उनकी गतिविधियां आतंकी संगठनों के साथ जुड़ी पाई गईं थी। कुछ का नाम धार्मिक स्थलों पर हुए बम धमाकों से जुड़ा तो कई की भूमिका संदिग्ध पाई गईं। 
विज्ञापन


कई युवक जेल में बंद हैं। 26 दिसंबर 2018 को भी एनआईए और यूपी एटीएस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर अमरोहा से संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने उनके  कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ मिलने का दावा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एनआईए ने मुरादाबाद और संभल समेत कई ठिकानों पर छापे मारे थे। वहीं शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के बारामूला में जैश-ए- मोहम्मद के संदिग्ध आंतकी मोहसिन सालेहा को गिरफ्तार किया था। मोहसिन सालेहा का अमरोहा से कनेक्शन होने की बात सामने आई। 

इसके बाद 24 घंटे तक शहर में एनआईए के छापों की अफवाहें उड़ती रहीं। इसी बीच अमेरिका और अफगानिस्तान की संयुक्त कार्रवाई में संभल में जन्मे दक्षिण एशिया अलकायदा के सरगना आसिम उमर ढेर होने की खबर आ गई। 

इससे मुरादाबाद मंडल की पुलिस और खुफिया तंत्र में खलबली मच गई। स्थानीय खुफिया तंत्र ने भी आतंकी आसिम उमर का कनेक्शन खंगालना शुरू कर दिया। उसकी दोस्त-रिश्तेदारियों का पता लगाया जा रहा है। 

सूत्रों के मुताबिक आतंकी आसिम उमर का अमरोहा में कोई कनेक्शन नहीं हैं। उसका एक भाई दिल्ली में शिक्षक है। जबकि दूसरा संभल में रहता है। उसकी दो बहनें हैं जिनकी शादी संभल में ही हुई हैं। 

सूत्रों की माने तो आसिम उमर का असली नाम आसिम रजा उर्फ शनाउल हक है। परिजनों ने इसे पहचानने से इनकार कर दिया है। जबकि उसके पड़ोसियों ने उसके जैसे होने की बात कही है। वह 1998 में सऊदी अरब चला गया था। इसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed