फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Say the disabled are not responsible, people reached the booth in the sun

Moradabad News: दिव्यांग नहीं जिम्मेदार कहिए, धूप में बूथ पर पहुंचे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Say the disabled are not responsible, people reached the booth in the sun
मुरादाबाद। जरा सी गर्मी होने पर जो लोग घर से बाहर नहीं निकलते। उन्हें प्रेरणा लेनी चाहिए पूजा, मनोज, इरफान, हेम सिंह जैसे लोगों से। जिन्हें दुर्भाग्यवश शारीरिक कष्ट में जीवन बिताना पड़ रहा है लेकिन अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटते। शुक्रवार को ये सभी लोग धूप में बैसाखी और व्हीलचेयर के सहारे वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन

इनका मानना है कि अपनी मनपसंद सरकार चुननी है तो वोट डालना ही लोग। वरना लोग राजतंत्र में भी ऐसे ही जीवन यापन कर रहे थे, जिन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि राजा कोई भी हो। लोकतंत्र ने सबको समान अधिकार दिया है तो इसका इस्तेमाल करना चाहिए। शहर ही नहीं गांवों में भी दिव्यांग लोगों को उत्साह से मतदान बूथ पर पहुंचते देखा गया। उनकी सुविधा को देखते हुए बूथों पर भी उन्हें पहले मतदान करने दिया गया।
विज्ञापन

वोट एक जिम्मेदारी है, जो सभी को निभानी चाहिए। परेशानी यदि बहुत बड़ी नहीं है तो वोट जरूर करना चाहिए। जो लोग वोट नहीं करते बाद में वही सरकार को कोसते हैं। इसलिए अपनी ताकत का प्रयोग करने के लिए मैं व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान करने आया हूं। - मनोज कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन


वोट के बहुत फायदे हैं। महिलाओं को फ्री गैस सिलिंडर मिला और राशन तो सबको मिल रहा है। सरकार किसी की भी बने अगर जनता को लाभ लेना है तो वोट तो करना ही होगा। बैसाखी लेकर हर रोज दूसरे काम कर सकते हैं तो वोट भी डालने आ सकते हैं। - पूजा, पीतलबस्ती

मैं चीजों को देख नहीं सकता लेकिन इतना जानता हूं कि अगर हम वोट नहीं करेंगे तो गलत होते हुए देखते ही रह जाएंगे। इसलिए अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए वोट करना जरूरी है। वोट करने के बाद आप अधिकार के साथ जनप्रतिनिधि से अपनी शिकायत कर सकते हैं।- इरफान, करूला

- छह महीने पहले पैर में लकवा मार दिया था। चल-फिर नहीं पाता हूं। एक नागरिक का कर्तव्य निभाने के लिए वोट डालने आया हूं। बेटे के सहारे बूथ तक आया। मतदान कर काफी अच्छा लग रहा है। - हेम सिंह, मझोला


हर बार सभी चुनावों में मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा हूं। दिव्यांग होने की वजह से नहीं चल पाता हूं। भाई का हाथ पकड़कर बूथ तक आया हूं। लोकतंत्र के इस पर्व में सभी को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। - वसीम अहमद, कांशीराम नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed