{"_id":"6693154b07dee71549068157","slug":"sawan-special-train-will-run-between-moradabad-laksar-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-438506-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुरादाबाद-लक्सर के बीच चलेगी सावन स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुरादाबाद-लक्सर के बीच चलेगी सावन स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। 22 जुलाई से 19 अगस्त तक मुरादाबाद से लक्सर के बीच सावन स्पेशल ट्रेन चलेगी। (04322) मुरादाबाद-लक्सर सावन स्पेशल रोजाना सुबह 4:15 बजे चलकर 7:15 बजे लक्सर पहुंचेगी। वापसी में (04321) लक्सर-मुरादाबाद सावन स्पेशल लक्सर से दोपहर 12 बजे चलकर दोपहर 3:15 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन के सभी कोच अनारक्षित होंगे।
इसके अलावा (14113-14) सूबेदारगंज-देहरादून-सूबेदारगंज लिंक एक्सप्रेस का ठहराव 22 जुलाई से तीन अगस्त तक ज्वालापुर, मोतीचूर व रायवाला स्टेशन पर भी होगा। (14309-10) देहरादून-उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस भी इन स्टेशनों पर ठहरेगी। (04303-04) बरेली-दिल्ली-बरेली पैसेंजर 22 जुलाई से 19 अगस्त तक प्रतिदिन कांकाठोर स्टेशन पर रुकेगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि दिल्ली-शामली व दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर को हरिद्वार तक विस्तार दिया गया है। कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे।