फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sardi me dangu ka dank

चढ़ती सर्दी में फैला डेंगू का डंक

Sun, 12 Nov 2017 01:45 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Nov 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
sardi me dangu ka dank
mosquitoe - फोटो : getty images

विज्ञापन
चढ़ती सर्दी में डेंगू का डंक कम होने की बजाए फैलने लगा है। दिवाली के बाद जिला अस्पताल में डेंगू आशंकित 198 मरीजों की जांच की गई। इसमें 39 मरीज एनएस वन पाजिटिव पाए गए। हालांकि स्वास्थ्य विभाग बिना एलाइजा टेस्ट डेंगू मानने से इंकार कर दिया हैै।

आम तौर पर पंद्रह अक्तूबर के बाद वायरल फीवर, डेंगू और मलेरिया का प्रकोप खत्म हो जाता है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में चढ़ी बुखार की डिग्री उतरने लगती है। लेकिन इस बार दिवाली के बाद बुखार की डिग्री कम होने की बजाए बढ़ गई। बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


दिवाली के बाद जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में डेंगू आशंकित मरीज पहुंचे। डाक्टरों की सलाह पर 198 मरीजों का डेंगू टेस्ट कराया गया। इसमें से 39 मरीज एनएस वन पाजिटिव पाए गए। हालांकि इन मरीजों का एलाइजा टेस्ट नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्वास्थ्य विभाग केंद्र की गाइड लाइन का हवाला देकर इन मरीजों को डेंगू पीड़ित मानने से इंकार कर अपना पल्ला झाड़ लिया है। जिला मलेरिया अधिकारी अमरीश श्रीवास्तव ने बताया कि दिवाली के बाद डेंगू आशंकित मरीजों की संख्या बड़ी है। लेकिन बिना इलाइजा टेस्ट डेंगू की पुष्टि नहीं की जा सकती है।


डेंगू पीड़ितों को उल्टी की शिकायत
मुरादाबाद। इस बार डेंगू के डंक की जद में आए मरीजों के प्लेट्लेस अधिक कम नहीं हो रहा है, लेकिन उल्टी की शिकायत अधिक हो रही है। मरीज बुखार से कम उल्टी से अधिक परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा मरीज के लीवर में सूजन की भी शिकायत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed