{"_id":"5cd49646bdec2206fc125e86","slug":"saraf-committed-suicide-by-hanging-in-home-in-moradabad-dut-to-debt-and-loss-in-ipl-betting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबा सराफ फंदे पर लटका, सट्टेबाजी में भी लाखों गंवाने की चर्चा, सुसाइड नोट में लिखी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबा सराफ फंदे पर लटका, सट्टेबाजी में भी लाखों गंवाने की चर्चा, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
Fri, 10 May 2019 02:36 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 10 May 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
मृतक प्रभाकर शिंदे (फाइल फोटो), विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलपुरा के जीलाल मोहल्ले में रहने वाले एक सराफ ने गुरुवार सुबह घर में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह आईपीएल सट्टेबाजी में लाखों गंवाना और उनका कर्ज में डूबा होना बताया गया है। सराफ की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। हालांकि उसमें आईपीएल का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
जीलाल मोहल्ले में रहने वाले प्रभाकर शिंदे (55) महाराष्ट्र के सांगी जिले के रहने वाले थे। करीब 30 साल पहले वह मुरादाबाद में आकर बसे थे। परिवार में पत्नी गायत्री, बेटी कोमल शिंदे (18) बेटा रोहन (14) है। भांजे रोहित ने बताया कि प्रभाकर बृहस्पतिवार सुबह छह बजे घर से स्कूटी लेकर दूध लेने के लिए निकले थे लेकिन करीब दो घंटे बाद भी वह वापस नहीं आए। इसके बाद परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। घर से चार सौ मीटर दूर गुजराती मोहल्ले में स्थित उनके दूसरे घर के बाहर स्कूटी खड़ी मिली।
विज्ञापन
मुख्य दरवाजा खुला था, अंदर जाकर देखा तो आंगन में जाल पर प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे पर प्रभाकर का शव लटका हुआ था। पास ही एक कुर्र्सी और मूढ़ा लुढ़का हुआ था। जिससे अंदेशा है कि मूढे़ पर ही चढ़कर उन्होंने फंदा लगाया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा, फोरेंसिक टीम ने जांच की। इस घर में फिलहाल कोई और नहीं रह रहा था। मकान को बेचने की बात चल रही थी।
विज्ञापन
प्रभाकर के करीबियों ने पुलिस को बताया कि प्रभाकर के ऊपर काफी कर्ज था। आईपीएल में सट्टे को भी कर्ज की वजह बताया। सीओ कोतवाली बलराम ने बताया कि प्रभाकर ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उनके पास किसी का देने के लिए कुछ भी नहीं है। फिलहाल सुसाइड नोट में आईपीएल का जिक्र नहीं है। परिवार वालों को भी आईपीएल में प्रभाकर के सट्टे में रकम लगाए जाने की जानकारी नहीं है। इस संबंध में करीबियों और उनके मोबाइल की जांच कर पता किया जाएगा। देर शाम तक परिवार वालों ने किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है, वह अंतिम संस्कार के लिए शव महाराष्ट्र लेकर जाएंगे।