फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sanitation services stalled for three months; villagers troubled by garbage piles.

Moradabad News: तीन माह से सफाई व्यवस्था ठप, कूड़े के ढेर से ग्रामीण परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sanitation services stalled for three months; villagers troubled by garbage piles.
सुरजन नगर। लालापुर पीपलसाना गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब तीन माह से गांव में नियमित रूप से न तो सफाई कराई गई और न ही घरों व गलियों से कूड़ा उठाया गया। जगह-जगह कूड़े के ढेर होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में तैनात सफाई कर्मी गांव में आते भी हैं तो कुछ देर बैठकर चले जाते हैं और नियमित सफाई नहीं करते।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शिव मंदिर परिसर में भी कूड़े और गंदगी का ढेर लगा हुआ है। धार्मिक स्थल के आसपास पसरी गंदगी को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सफाई की मांग किए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर सफाई कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने और गांव में विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की।
विज्ञापन


फोटोनबर -7 ग्राम लालपुर पीपलसाना में प्रदर्शन करते ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed