फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sangh chief in Moradabad said- Proud to be a Hindu by bridging the gap between rich and poor

मुरादाबाद में संघ प्रमुख भागवत ने कहा- अमीर और गरीब की खाई पाट कर हिंदू होने पर गर्व करें

Sat, 18 Jan 2020 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sangh chief in Moradabad said- Proud to be a Hindu by bridging the gap between rich and poor
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद प्रवास के तीसरे दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डा. मोहन राव भागवत ने प्रचारकों को हिंदुओं को एक सूत्र में पिरोने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक इस तरह काम करें कि अमीरी, गरीबी और काम व जाति के भेद को भूलकर सभी लोग हिंदू होने पर गर्व करें। 

विज्ञापन


संघ प्रमुख ने कहा कि इस भेद को मिटाने की शुरुआत स्वयंसेवकों को अपने घर से करनी होगी। घर में काम करने वाली बाई से लेकर सड़क साफ करने वाले तक सभी को जोड़ें और सम्मान दें। ताकि वह हिंदू होने पर गर्व महसूस करें।
विज्ञापन


एमआईटी सभागार में संघ के मेरठ, ब्रज और उत्तराखंड प्रांत के प्रचारकों व अनुषांगिक संगठनों विश्व हिंदू परिषद, भाजपा, वानप्रस्थ कल्याण आश्रम, विद्या भारती, सेवा भारती आदि के प्रांत संगठन मंत्रियों के साथ हुई बैठक में संघ प्रमुख ने कहा कि हमें हिंदू समाज की आखिरी कड़ी तक अपनी बात पहुंचानी है, उनकी चिंता करनी है। ताकि छोटे से छोटे व्यक्ति को हिंदू होने पर गर्व हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी व्यक्ति चाहे वह जितना भी छोटा काम करता हो या फिर किसी भी जाति से हो उसे यह एहसास दिलाना है कि बाकी का पूरा हिंदू समाज उसके साथ है। 

संघ प्रमुख ने कहा कि समाज में हर कोई अलग-अलग काम करता है, अलग जातियों से हैं लेकिन इन सब बातों से पहले वह हिंदू हैं। दफ्तर में काम करने वाला बॉस अपने छोटे से छोटे कर्मचारी को महीने में एक बार चाय पिलाए और उनकी समस्याओं को संवेदनशील तरीके से सुनकर हल सुझाए। 


चुनावों की ओर से इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े लोग कई बार हमारा साथ नहीं दे पाते हैं, लेकिन इससे प्रभावित हुए बगैर हमारा यह दायित्व है कि हम उनसे जुड़े रहें। उन तक अपना संदेश पहुंचाएं, ताकि उन्हें हिंदू होने पर गर्व हो। संघ प्रमुख ने इसके बाद प्रचारकों के साथ अलग से एक बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed