फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sangeet som in moradabad

आजम खां को पीएम कार्यालय का चपरासी भी नहीं बनने दूंगा : संगीत सोम  

Mon, 29 Aug 2016 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 29 Aug 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
sangeet som in moradabad
संगीत सोम
उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर है। बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। सैफई में मंच पर लड़कियां नचाई जाती हैं और सड़कों पर बहन-बेटियों से दुष्कर्म हो रहा है। यहां की सरकार रामपुर से शुरू होती है और सैफई में समाप्त हो जाती है। इसका कारण है कि यूपी की सरकार को साढे़ पांच मुख्यमंत्री चला रहे हैं।
विज्ञापन


ये बातें सरधना विधायक संगीत सोम ने कहीं। वह शहर के हिंदू जागरण मंच द्वारा मोहल्ला दससराय में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होने आए थे। उन्होंने आजम खां का नाम लिए बिना कहा कि रामपुर वाले चाचा ने किसानों की जमीनों पर कब्जा करके आतंकवाद का अड्डा खोला है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही वह जेल में होंगे। वह देश का प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं, लेकिन मैं उन्हें पीएम कार्यालय का चपरासी भी नहीं बनने दूंगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने अब तक के कार्यकाल में 450 दंगे कराए लेकिन आरोप मुझ पर लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनहित की सैकड़ों योजनाएं शुरू की हैं, युवा, किसान, महिलाएं, गरीब, व्यापारी आदि सभी वर्गों के लिए योजनाएं तैयार की हैं। उत्तर प्रदेश की सरकार उन योजनाओं को लागू करने में सहयोग नहीं कर रही। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाने में पूरा सहयोग करने की लोगों से अपील की। इस मौके पर सत्यपाल सैनी, नरेश चौधरी, डॉ. भूपेंद्र सिंह, सोनू सैनी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed