फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sangam express stirred with information of bomb in moradabad

मुरादाबाद: संगम एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप मचा

Wed, 05 Dec 2018 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Wed, 05 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
sangam express stirred with information of bomb in moradabad
डेमो - फोटो : डेमो

मेरठ से प्रयागराज जाने वाली संगम एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार शाम बम की सूचना से हड़कंप मच गया। जीआरपी कंट्रोल रूम लखनऊ में कॉल कर ट्रेन में होने की जानकारी दी। सूचना मिली तो आनन-फानन में ट्रेन को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रोक कर डाग स्क्वाड ने जांच की, लेकिन बम नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई।

विज्ञापन


एसपी रेल सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि बुधवार शाम 7.32 बजे किसी व्यक्ति ने जीआरपी कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी कि मेरठ से प्रयागराज जा रही संगम एक्सप्रेस में बम है। जिससे हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में ट्रेन हापुड़ पहुंचने वाली थी।
विज्ञापन


इसके बाद टीमें अलग हो गई। जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे अधिकारी स्टेशन पर पहुंच गए। देर शाम 7.50 बजे जैसे ही ट्रेन हापुड़ स्टेशन पहुंची ट्रेन को रोक दिया गया। डाग स्क्वाड और बम निरोधक दल के साथ जीआरपी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने ट्रेन की जांच की, लेकिन बम नहीं मिला। इसके बाद नौ बजकर 45 मिनट पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। मुरादाबाद मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। इससे पहले भी रेलवे स्टेशन और ट्रेनों को उखाड़ने की धमकि यां मिल चुकी हैं।


कॉल करने वाला फोन बंद, तलाश में जुटी जीआरपी
जीआरपी एसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि ट्रेन की तलाशी ली गई। लेकिन कुछ नहीं मिला है। कोच से लेकर टायलेट तक को चेक किया गया है। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जिस नंबर से कॉल आई है। वह मोबाइल बंद जा रहा है। सर्विलांस की मदद से उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed