{"_id":"66f2be0ef834df92ef0e48c1","slug":"sanbhal-child-playing-outside-the-house-was-bitten-by-rabid-dogs-only-son-died-parents-unconscious-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा आतंक: घर के बाहर खेल रहे बच्चे को खुंखार कुत्तों ने नोंचा, इकलाैते बेटे की जान गई.. माता-पिता बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा आतंक: घर के बाहर खेल रहे बच्चे को खुंखार कुत्तों ने नोंचा, इकलाैते बेटे की जान गई.. माता-पिता बेहोश
Tue, 24 Sep 2024 06:56 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:56 PM IST
सार
संभल जिले में कुत्तों के हमले में पांच साल का बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। इससे उनमें कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जान गंवाने वाला शान और गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सिरपुड़ा निवासी इशरत अली के पांच वर्षीय बेटे शान को खुंखार कुत्तों ने नोंचकर मार डाला। परिजन बालक की मौत से बेहाल हैं। शान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव घर ले गए। जहां देरशाम अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने बताया कि उनका बेटा मंगलवार की सुबह घर के बाहर अकेला खेल रहा था। इसी दौरान कई खुंखार कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। चीख सुनकर जब तक मौके पर पहुंचे तो कुत्ते चेहरे और शरीर को बुरी तरह नोंच चुके थे। उपचार के लिए सीएचसी असमोली लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित पिता ने बताया कि शान उनका इकलौता बेटा था। बालक के मामा दानिश ने बताया कि गांव में काफी कुत्ते हैं। ग्राम पंचायत या अन्य स्तर से इन कुत्तों के पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं है। इसलिए आए दिन कुत्ते लोगों को काटते रहते हैं।
विज्ञापन