फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sampling slow in moradabad avarage three infected found daily

सैंपलिंग की रफ्तार नहीं, औसतन रोजाना बढ़ रहे तीन पॉजिटिव

Sat, 13 Jun 2020 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
sampling slow in moradabad avarage three infected found daily
Corona - फोटो : Twitter

पीतल नगरी में कोरोना का खौफ बरकरार है। 19 मार्च से अब तक दहशत के 85 दिनों में मुरादाबाद में 291 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। 14 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। प्रतिदिन औसतन तीन पॉजिटिव मरीज आए हैं। जबकि सैंपलिंग की दर काफी धीमी है। सैंपलिंग की रफ्तार बढ़ने से मरीजों की संख्या भी कई गुना बढ़ने की आशंका है। इसलिए संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है।

विज्ञापन


मुरादाबाद में कोरोना का पहला केस 19 मार्च को सामने आया था। फ्रांस से लौटी मूंढापांडे की युवती पॉजिटिव आई थी। 11 अप्रैल को दूसरा केस और इसके बाद संक्रमितों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती गई। 12 जून तक संक्रमितों की संख्या 291 पहुंच गई है।
विज्ञापन


इनमें 14 संक्रमितों की अस्पताल में मौत भी हो चुकी है। 85 दिनों में 290 संक्रमित यानी प्रतिदिन औसतन तीन पॉजिटिव मरीज निकले हैं। संक्रमितों की मृत्यु दर भी चार फीसदी है। पॉजिटिव मरीजों की गिनती में मुरादाबाद प्रदेश में 9वें और मृतकों की संख्या में 7वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद में 19 मार्च से अब तक 8511 सैंपल हुए हैं। प्रतिदिन औसतन 100 सैंपल हैं। जबकि जिले की आबादी 47 लाख से अधिक है। कोरोना का संक्रमण मुरादाबाद शहर से बाहर गांव-कस्बे तक पहुंच चुका है। प्रवासियों ने संक्रमण की रफ्तार बढ़ाई है।


बाजारों और कार्यालयों के खुलने के बाद संक्रमण का खतरा बढ़ा है। जिले में 80 फीसदी मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं है। ऐसे में कई लोगों को कोरोना होकर ठीक भी हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के सैंपलिंग की रफ्तार बढ़ने से संक्रमितों की संख्या भी कई गुना बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed