फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   samke summuglar arrested

स्मैक और नशीली गोलियों की तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
samke summuglar arrested
मुरादाबाद। स्मैक और नशीले में इस्तेमाल होने वाली गोलियों की तस्करी करने वाले दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। एक आरोपी से स्मैक और दूसरे से गोलियां बरामद की हैं। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि आदर्श कालोनी निवासी आकाश को 17 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। उसने पूछताछ में बताया कि उसे एक तस्कर बरेली से स्मैक लाकर रेलवे स्टेशन पर देता है। इसके बाद वह मुनाफा कमाने के लिए अन्य लोगों को सप्लाई करता है। छह माह से वह इस धंधे में शामिल है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस कर्मी खुद ग्राहक बनकर आदर्श कालोनी पहुंचे थे। तब ही सफलता मिल पाई। सीओ ने बताया कि इस स्मैक तस्करी का नेटवर्क बड़ा है। इसमें मुरादाबाद के अलावा बरेली के लोग भी शामिल हैं। आकाश के मोबाइल से कई नंबर मिले हैं। मोबाइल के जरिये ही इस धंधे को अंजाम दिया जा रहा है। दूसरा आरोपी फैजान अगवानपुर निवासी है। इससे नशे में इस्तेमाल होने वाली 103 गोलियां बरामद की गई हैं। आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था। वह खुद भी गोलियों का इस्तेमाल करता है और अन्य लोगों को भी सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed