फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sambhals rape victim dies in delhi

संभल की दुष्कर्म पीड़िता ने दिल्ली में दम तोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
sambhals rape victim dies in delhi
संभल। संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र स्थित एक कस्बे की किशोरी को दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया गया था। किशोरी नौ दिन से जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही थी। लेकिन किशोरी ने शनिवार की सुबह आठ बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव संभल लाया जाएगा।
विज्ञापन

संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र स्थित कस्बे में 21 नवंबर की रात अपने घर में मौजूद किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने बलात्कार किया जब किशोरी ने विरोध किया और परिजनों से कहने की बात कही तो आरोपी युवक को गुस्सा आ गया। उनसे पीड़िता के घर में रखी केरोसिन की पांच लीटर की केन को उठाया और उसे किशोरी पर उड़ेल दिया। इसके बाद आग लगा दी। किशोरी को जिंदा जलाया जा रहा था तभी किशोरी की मां घर पहुंच गई।
विज्ञापन

उसने डंडा उठाकर पड़ोसी को पीटा और पुलिस को खबर दी। जब तक पुलिस पहुंची तब तक किशोरी सत्तर प्रतिशत से ज्यादा झुलसी चुकी थी। उसे जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन किशोरी की गंभीर हालत देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां किशोरी का नौ दिन तक उपचार चला। उसने जीवन के लिए संघर्ष किया लेकिन शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि किशोरी का शरीर 70 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया था। उसकी शनिवार को नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अब यह मुकदमा हत्या की धाराओं में तरमीम होगा। वहीं किशोरी के परिजनों को रानी लक्ष्मी बाई योजना आर्थिक मदद भी दिलाई जाएगी। आरोपी के खिलाफ दर्ज अपराध को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने की पैरवी की गई है। घटना के लिए नामजद एकमात्र आरोपी जीशान गिरफ्तार हो गया है।

जैसे मैं तड़प रहीं हूं वैसे ही अपराधी तड़पना चाहिए
पीड़िता के घर में मातम छाया है। आसपास के लोग सांत्वना देने पहुंचे रहे हैं। पीड़िता की मां के आंसू नहीं नहीं थम रहे हैं। पीड़िता की मां ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि वह चाहती हैं कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। जिस तरह से बेटी की मौत पर वह तड़प रहीं हैं उसी तरह से अपराधी भी तड़पना चाहिए। अपराधी को अदालत इतनी सजा दे कि वह पूरी उम्र जेल से बाहर न निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed