{"_id":"662e00cc984923dd1904f626","slug":"sambhal-seat-akhilesh-public-meeting-starts-in-bilari-sp-leader-said-will-make-the-alliance-victorious-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव: इलेक्टोरल बॉन्ड ने बजाया बीजेपी का बैंड, पहले-दूसरे चरण का रुख देख 400 पार का नारा गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव: इलेक्टोरल बॉन्ड ने बजाया बीजेपी का बैंड, पहले-दूसरे चरण का रुख देख 400 पार का नारा गायब
Sun, 28 Apr 2024 02:03 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद)।
अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद)।
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 28 Apr 2024 02:03 PM IST
सार
संभल जिले के बिलारी इलाके में सपा नेता अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़ी प्रबंध किए गए है। संभल लोकसभा सीट पर सात मई को चुनाव होगा।
विज्ञापन
संभल लोकसभा सीट पर जनसभा के दौरान सपा नेता अखिलेश यादव
- फोटो : संवाद
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संभल लोकसभा सीट के बिलारी में चुनावी जनसभा में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण में भाजपा के उम्मीदवारों को जनता ने नकार दिया है।
विज्ञापन
रामपुर और मुरादाबाद में गठबंधन के उम्मीदवार जीतेंगे। भाजपा की सबसे ज्यादा वोटों से हार संभल सीट पर होगी। कहा कि यहां चुनाव विशेष परिस्थितियों में हो रहा है। सपा ने सबसे पहले घोषणा कर शफीकुर्रहमान बर्क साहब को टिकट दिया था।
विज्ञापन
अब यह शफीकुर्रहमान बर्क साहब को श्रद्धांजलि देने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चार सौ पार का नारा दिया। दूसरे चरण का चुनाव देखकर वह इसे भूल गए। पहले बीजेपी को हवा का रुख पता नहीं था।
विज्ञापन
पहले और दूसरे चरण में जब उन्होंने जनता की भावना देखी तो उन्हें हकीकत पता लगा गया। किसानों को भाजपा ने भरोसा दिलाया था कि उनकी आय दोगुनी होगी। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार ने उनकी फसल का सही दाम आज तक नहीं दिलवाया।
डीजल- पेट्रोल महंगा हो गया है। खाद किसानों की पहुंच से बाहर हो गई है। कहा कि विकसित भारत के नाम पर प्रधानों से पैसा वसूला गया। गठबंधन की सरकार आएगी तो एमएसपी कानून होने के साथ किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
भाजपा सरकार ने देश के बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया। लेकिन किसान के लिए कुछ नहीं किया। किसान खुशहाल होगा तो भारत विकसित होगा। सपा नेता ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड ने बीजेपी का बैंड बजा दिया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन