फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal Impact: Neja fair Moradabad postponed, Hindu organizations said- event not organized memory of traitor

संभल तनाव का असर: मुरादाबाद के नेजा मेले पर संकट, हिंदूवादी संगठन बोले- देशद्रोही की याद में नहीं होगा आयोजन

Wed, 19 Mar 2025 04:53 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 19 Mar 2025 04:53 PM IST
सार

संभल के बाद मुरादाबाद के बिलारी में भी नेजा मेले का विरोध शुरू हो गया है। हिंदू संगठनों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर थांवला गांव में मेले पर रोक लगाने की मांग की। इसके बाद आयोजन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। दूसरे पक्ष का कहना है कि किसी भी देशद्रोही की याद में मेला नहीं लगना चाहिए।

विज्ञापन
Sambhal Impact: Neja fair Moradabad postponed, Hindu organizations said- event not organized memory of traitor
बिलारी के थामला गांव में मसूद गाजी की दरगाह पर खड़े ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

नेजा मेला आयोजन को लेकर संभल का असर बुधवार को मुरादाबाद के बिलारी में भी दिखा। यहां भाजपा और अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर थांवला गांव में लगने वाले नेजा मेला पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की। हिंदू संगठनों के विरोध के चलते फिलहाल थांवला का नेजा मेला स्थगित हो गया है।

विज्ञापन


बिलारी थाना क्षेत्र के थांवला गांव के मोहल्ला पड़ाव में सय्यद सालार मसूद गाजी की दरगाह है। इसी दरगाह पर सदियों से नेजा मेला लगता चला आ रहा है। इस वर्ष आगामी दो अप्रैल से नेजा मेला शुरू होगा। ग्राम पंचायत थांवला द्वारा तीन दिन पहले बारह लाख रुपये में नीलामी करके नेजा मेला की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


थांवला में पहले से ही संभल के बाद नेजा मेला लगता रहा है। संभल में लगने वाला नेजा मेला शांति व्यवस्था के मददेनजर निरस्त कर दिए जाने के बाद बुधवार को बिलारी में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी तहसील मुख्यालय पहुंचे और एसडीएम विनय कुमार सिंह को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि सोमनाथ के मंदिर पर हमला कर लूटपाट करने वाले सय्यद सालार मसूद गाजी की याद में थांवला गांव में नेजा मेला लगता है। किसी भी देशद्रोही की याद में कोई मेला नहीं लगना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में हिंदू जागरण मंच के सिद्धार्थ शेखर और नितुल सिरोही, सनातन जागरण मंच के सचिन कुमार, मुनेंद्र कुमार और राजीव शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के विनोद सिंह, होली कमेटी के रामनिवास शर्मा, भाजपा के बिलारी मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता और नवैनी मंडल अध्यक्ष पारस शर्मा आदि मुख्य थे।

अनुमति के लिए नहीं मिला आवेदन: एसडीएम
उपजिलाधिकारी बिलारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि तहसील के थांवला गांव में इस वर्ष नेजा मेला आयोजन की अनुमति के लिए उन्हें कोई आवेदन नहीं मिला है। मेला कमेटी अथवा ग्राम पंचायत के किसी प्रतिनिधि ने भी कोई आवेदन उनके समक्ष नहीं किया है। एसडीएम के अनुसार थांवला गांव के संभ्रांत ग्रामीणों ने उन्हें अवगत कराया है कि सर्व समाज की भावनाओं को देखते हुए नेजा मेला की अनुमति हेतु वह कोई आवेदन नहीं कर रहे हैं।

कोई नई परंपरा नहीं होगी: सीओ
पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि क्षेत्र में कहीं भी कोई नया कार्यक्रम और कोई नई परंपरा शुरू होने नहीं दी जाएगी। कानून व्यवस्था की दृष्टि से जैसा उचित होगा वही किया जाएगा। किसी को भी शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि क्षेत्र में कहीं भी कोई नया कार्यक्रम और कोई नई परंपरा शुरू होने नहीं दी जाएगी। कानून व्यवस्था की दृष्टि से जैसा उचित होगा वही किया जाएगा। किसी को भी शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed