फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party MP Azam Khan and wife Dr Tazeen Fatima and son Abdullah Azam Akhilesh Yadav

सीतापुर जेल में बंद आजम खां से मिले अखिलेश, तड़के रामपुर से यहां किए गए शिफ्ट

Thu, 27 Feb 2020 02:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 27 Feb 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party MP Azam Khan and wife Dr Tazeen Fatima and son Abdullah Azam Akhilesh Yadav
आजम से मिलने पहुंचे अखिलेश - फोटो : अमर उजाला
सांसद आजम खां और विधायक पत्नी व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को गुरुवार की सुबह सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। तीनों को गुरुवार तड़के ही सीतापुर की जेल के लिए स्थांतरित कर दिया गया, जिसके बाद दोपहर को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनसे मुलाकात की। 
विज्ञापन


पुलिस गुरुवार सुबह करीब 5 बजे आजम खां, उनकी पत्नी तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम को रामपुर के जिला कारागार से सीतापुर ले गई। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन




इससे पहले सपा सांसद और पूर्व मंत्री आजम खां, उनकी विधायक पत्नी डॉक्टर तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम को स्थानीय अदालत ने बुधवार को रामपुर जेल भेज दिया था। अदालत ने यह आदेश अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम ने पत्नी और बेटे के साथ रामपुर की अदालत में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद इन सभी को 2 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया था। 

आजम पर 85 मुकदमे दर्ज हैं। कई मुकदमों में आजम के साथ पत्नी तजीन और पुत्र अब्दुल्ला भी आरोपी हैं। तीनों पर पर दर्ज मुकदमों की सुनवाई कोर्ट में चल रही है लेकिन कोई भी सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हो रहा था। 

इस पर अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट और संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया था। इस आदेश के जारी होने के बाद तीनों ने बुधवार दोपहर करीब 12.15 बजे एडीजे-6 धीरेंद्र कुमार की अदालत में आत्मसमर्पण किया। 
 

उनके वकीलों ने 17 मामलों में जमानत की याचिका लगा रखी थी। अदालत ने उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन के पांच मामलों में जमानत दे दी। नौ मामलों में पुलिस से रिपोर्ट तलब की गई है। जबकि दो अन्य मामलों में बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। 

अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मुकदमे में कोर्ट ने जमानत की याचिका पर सुनवाई की तिथि दो मार्च तय की है। कोर्ट ने तब तक आजम, तजीन और अब्दुल्ला को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में पुलिस ने तीनों को जिला कारागार रामपुर भेज दिया।

पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर आजम, उनकी पत्नी तजीन और बेटे अब्दुल्ला को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला कारागार भेज दिया गया है। पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। जेल के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed