फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sales manager of reliance insurance arrested

मुर्दों का बीमा कराकर हड़पते थे क्लेम, सरगना गिरफ्तार

Tue, 21 Jun 2016 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 21 Jun 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
sales manager of reliance insurance arrested
ग‌िरफ्तार सरगना - फोटो : ग‌िरफ्तार सरगना
पुलिस ने मुर्दों का बीमा कराकर बीमा कंपनियों से करोड़ों रुपये का क्लेम हड़पने वाले गैंग को ट्रेस करके गैंग सरगना  को गिरफ्तार किया है। रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस की मुरादाबाद ब्रांच का सेल्स मैनेजर हरिओम सैनी पूरे गैंग को आपरेट कर रहा था। मुरादाबाद में हेडक्वार्टर बनाकर गैंग सरगना यूपी और उत्तराखंड के कई जिलों में अपना रेकैट चला रहा था।
विज्ञापन



शुरुआती पूछताछ में इसने मुरादाबाद, मुजफ्फर नगर, लखनऊ, बागपत समेत यूपी के 14 जिलों और उत्तराखंड के देहरादून में इसी तर्ज पर बीमा कंपनियों के करोड़ों रुपये उड़ाने की बात कबूल की है। पुलिस और एसओजी की टीमें गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में छापामारी कर रही हैं। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस का सेल्स मैनेजर हरिओम सैनी अपने साथियों के साथ मिलकर पूरे गैंग को आपरेट कर रहा था।
विज्ञापन



पूछताछ में सेल्स मैनेजर ने पुलिस को बताया कि वह पिछले छह सालों से इस गैंग को आपरेट कर रहा था। गैंग के सदस्य ऐसे लोगों के परिजनों से संपर्क करते थे, जिनकी मौत हो चुकी होती थी। परिजनों को सरकार से मुआवजा दिलाने के नाम पर मृतक के पूरे कागजात परिजनों से ले लेते थे और फिर इन कागजों से मरे व्यक्ति का बीमा करा दिया जाता था। जबकि मरने वाले के परिजनों को दस - बीस हजार रुपये अपने पास से ही सरकारी मुआवजा बताकर दे देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद मरे व्यक्ति के बीमे को निर्धारित अवधि तक चलाने के बाद उसकी मृत्यु दर्शाकर बीमा कंपनी से क्लेम हड़प लिया जाता था।  गैंग के सरगना ने पुलिस को बताया है कि उसने रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस, बिड़ला सन लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, भारती एक्सा, बजाज, रेलीगियर, मैक्स आदि बीमा कंपनियों को टारगेट किया और सभी से कई - कई करोड़ रुपये का क्लेम हड़प चुके हैं। मरे लोगाें का बीमा करने के साथ ही यह गैंग जिंदा लोगों को मुर्दा दर्शाकर भी क्लेम हड़पता था।


बड़ी तादाद में जिंदा लोगों को मुर्दा दर्शाकर क्लेम हड़पा गया है। इसके लिए फर्जी नामिनी, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र व बीमारी के फर्जी क ागजात और फर्जी बैंक एकाउंट भी बनाकर तैयार किया जाता था। एसएसपी ने बताया कि फर्जीवाड़े का खुलासा रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की इंवेस्टीगेशन सेल की जांच में हुआ। जांच में पता चला है कि मुरादाबाद में जालसाजों का ऐसा रैकेट काम कर रहा है जोकि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 14 जिलों और उत्तराखंड तक फैला है। रिलायंस लाइफ  इंश्योरेंस कंपनी की मुरादाबाद शाखा के एक्जीक्यूटिव मैनेजर दीपेश सिंह ने कंपनी के सेल्स मैनेजर हरिओम सैनी निवासी कांशीराम नगर, एडवाइजर जयपाल सिंह, तत्कालीन एडवाईजर नवनीत कुमार, सेल्समैनेजर राजवीर सिंह, चमन कुमार प्रजापति, राशिद, अभिषेक, संजय गिरी समेत बारह नामजद समेत दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज कराया है। सोमवार को पुलिस ने सेल्स मैनेजर हरिओम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके कब्जे से फर्जी दस्तावेज, मोबाइल आईडी, सिम व बैंकों से संबंधित तमाम कागजात बरामद किए हैं।




बिड़ला सन लाइफ और बजाज ने भी कराई 20 पर रिपोर्ट
मुरादाबाद। गैंग की ठगी का शिकार हुई निजी बीमा कंपनी बिड़ला सन लाइफ के ब्रांच हेड आलोक अस्थाना ने भी सोमवार को मझोला थाने में कंपनी के एजेंट अश्विनी कुमार और एडवाइजर, एजेंसी मैनेजर नीरज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। यह तीनों भी हरिओम सैनी के गैंग के शामिल थे। बजाज एलायन्ज के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विनय रावत ने भी मझोला थाने में कंपनी के सेल्स मैनेजर अशरफ अली, राजीव कुमार, राजकुमार पटेल, राकेश कुमार, हरिओम सैनी, संजय गिरि, फहीम, विनोद कुमार, मोहम्मद अजमी, सीमा देवी, नेमपाल सिंह, रोहताश, धर्मवीर सिंह, विनय यादव, रमेश, संजीव कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी करके कंपनी के करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed