फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sadhwi prachi speak on lave jehaad

लव जेहाद गंभीर समस्या, सरकार बनाए कानून : साध्वी प्राची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
sadhwi prachi speak on lave jehaad
चंदौसी के शक्ति नगर में प्रेस वार्ता बोलतीं साध्वी प्राची। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की संरक्षक साध्वी प्राची ने लव जेहाद और जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून की वकालत की है। उनका कहना है कि सरकार को इन मामलों में जल्द ठोस निर्णय लेने चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को वह शक्तिनगर कॉलोनी में भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय सदस्य मुकेश सोम के आवास पर मीडिया से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि लव जेहाद देश की एक गंभीर समस्या है। लव गलत नहीं है, पर लव की आड़ में जेहाद फैलाना गलत है। वह इसका विरोध करती हैं। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए सरकार को कड़ा कानून लाना चाहिए। हमें अपने बच्चों के आदर्शों को भी बदलना होगा। चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, अशफाक उल्ला खां के स्थान पर फिल्मी हीरो अधिकांश बच्चों के आदर्श हैं। इसके लिए हम स्वयं जिम्मेदार हैं। बच्चों में संस्कार विकसित करने के साथ उनके आदर्शों को भी तय करें।
विज्ञापन

जनसंख्या वृद्धि को देश के लिए अभिशाप बताते हुए उन्होंने कहा कि हम दो हमारे दो के थीम पर सरकार को जल्द से जल्द सख्त कानून बनाना चाहिए। बढ़ती जनसंख्या ही बेरोजगारी का प्रमुख कारण है। देश के विकास के लिए आबादी पर नियंत्रण जरूरी है। उन्होंने कहा राम मंदिर निर्माण का मुद्दा हल हो गया है। अब काशी विश्वनाथ व मथुरा जन्मभूमि की बारी है, हम सभी उसके लिए लड़ाई जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय सदस्य ठाकुर मुकेश सोम, नगर अध्यक्ष गिरीश रतन, नगर महामंत्री मनोज दिवाकर, सेक्टर संयोजक अभिनव शर्मा, मुकेश जाटव आदि से उन्होंने मुलाकात और बातचीत की।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed