फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sachine became singer

जलसा-ए-जिगर में सचिन को मिला शोहरत का तगमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
sachine became singer
मुरादाबाद। कोरोना महामारी के कारण सूना पड़ा जिगर मंच तीन साल बाद आखिरकार रोशन हुआ। मंच ने अपने साथ शहर के हुनरमंद युवा सचिन अलबेला (20) को भी रोशन कर दिया। सचिन जिन्हें कल तक बस कुछ लोग जानते थे, आज वह प्लेबैक सिंगर बन गए हैं। प्लेबैक सिंगर रानी इंद्राणी शर्मा ने उन्हें अपने प्रोडक्शन की अगली एलबम के लिए साइन किया है।
विज्ञापन

साथ ही गायन प्रतियोगिता के विजेता के तौर पर उन्हें 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। इन सब से कई ज्यादा बड़ा तोहफा उन्हें शिक्षा का मिला। लैंडमार्क इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलेजेस ने उन्हें बीटेक की शिक्षा मुफ्त देने का वादा किया है। पीतलनगरी निवासी सचिन के पिता रमेश प्रजापति पीतल की फर्म में मजदूरी करते हैं। इसके अलावा जागरण में भजन गाकर संगीत की सेवा करते हैं।
विज्ञापन

जिगर महोत्सव के समापन में सचिन को एलबम में काम मिलने पर मुख्य अतिथि डीआईजी शलभ माथुर, आयोजक नजर बिजनौरी और कार्यक्रम के स्पांसर्स ने उन्हें खूब आशीर्वाद दिया। गायन प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहीं पूजा को पांच हजार रुपये, तृतीय स्थान पाने वाली अनम को तीन हजार रुपये और चौथे स्थान पर रहे जुबैर को दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed