{"_id":"5d1138d88ebc3e2b022c34e7","slug":"s-p-honoured-and-policemen-rewarded-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुरः एसपी को किया सम्मानित, पुलिस वालों को दिया इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुरः एसपी को किया सम्मानित, पुलिस वालों को दिया इनाम
Tue, 25 Jun 2019 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 25 Jun 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
तालीम तरबियत वेलफ़ेयर सोसायटी के सदस्यों ने मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए एसपी अजय पाल को सम्मानित किया।
विज्ञापन
सोसायटी के प्रबंधक फैसल खान लाला अन्य सदस्यों के साथ एसपी कार्यालय गए और एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम को बधाई दी। सोसायटी ने गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को बीस हजार रुपये की धनराशि भी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर साजिद खां लाला, सिफ़त अली खां, आसिम मलिक, मोहम्मद जफर, हुमायूं खां, माजिद खां, शिराज जमील खां, सरताज खां, अरहम मियां, फैजान खां, रईस मून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन