फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   running staf demanding over time

रनिंग स्टाफ का ओवरटाइम भुगतान जल्द कराने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने मुरादाबाद मंडल में रनिंग स्टाफ का लंबित ओवरटाइम भुगतान जल्द कराने की मांग की है।मंडल मंत्री शलभ सिंह का कहना है कि कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची प्रतिवर्ष जारी की जाए।2016 से पहले प्रमोट हुए चीफ लोको इंस्पेक्टर को स्टेपिंग अप का लाभ दिया जाए।

विज्ञापन
running staf demanding over time

विस्तार

मुरादाबाद। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने मुरादाबाद मंडल में रनिंग स्टाफ का लंबित ओवरटाइम भुगतान जल्द कराने की मांग की है। मंडल मंत्री शलभ सिंह का कहना है कि कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची प्रतिवर्ष जारी की जाए। प्रोन्नति, सेवानिवृत्ति तिथि को आवश्यक रूप से अंकित किया जाए।
विज्ञापन

सभी रेलवे आवास जिनमे मूल सुविधाओ का अभाव है, वहां कर्मचारियों से छह प्रतिशत एचआरए की ही कटौती की जाए। 2016 से पहले प्रमोट हुए चीफ लोको इंस्पेक्टर को स्टेपिंग अप का लाभ दिया जाए। कीमैन की बीट को कम किया जाए। ग्रीसिंग का कार्य गैंग से ही लिया जाए। ट्रैकमैन पद पर रिक्तियों को भरा जाए। ट्रैकमैनों को अन्य विभागों में चेंज ऑफ कैटेगरी किया जाए। मंडल में अधिक रनिंग स्टाफ को स्टेशनरी ड्यूटी पर लगाया गया है। हेवी ट्रेन फ्लो के चलते एएलपी और एलपीजी को रेस्ट लीव का लाभ नहीं मिल रहा है। लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्य कर रहे सीएलआई का रोटेशन किया जाए। सीएनडब्लू, सिग्नल, इलेक्ट्रिक, टीआरडी एवं लोहार, वेल्डर को भी रिस्क अलाउंस दिया जाए। मुरादाबाद मुख्यालय पर एलपीजी के 425 पद, बरेली में 105 पद रखे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed