फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rumani club and sonakpur stadium won the match

दो सेमीफाइनल मुकाबलों में रुक्मणी क्लब और सोनकपुर ने मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
rumani club and sonakpur stadium  won the match
मुरादाबाद। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-19 मंडलीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर खेला गया। पहला सेमीफाइनल मैच रुक्मणी क्रिकेट क्लब और एमपीएस क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में रुक्मणी क्लब 86 रन से विजयी रहा। वहीं, दूसरा मैच सोनकपुर क्रिकेट क्लब और आर्यंस क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें सोनकपुर की टीम ने आर्यंस को 51 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन

पहले मैच में रुक्मणी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 39.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 242 रन बनाए। टीम के लिए मुख़्तार अशरफ ने 52 और अक्षु बाजवा ने 41 रन का योगदान दिया। एमपीएस के लिए गेंदबाजी में सोमिल मौर्य और रिहान ने तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमपीएस की टीम 32.4 ओवर में 156 रन बनाकर सिमट गई। इसमें सुहैल ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। गेंदबाजी में रुक्मणी के लिए मिर्जा और हर्षित ने दो-दो विकेट लिए। इस तरह ये मुकाबला रुक्मणी क्लब ने 86 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में सोनकपुर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में छह विकेट खोकर 243 रन बनाए। यश अग्रवाल ने सबसे अधिक 65 रन की पारी खेली। आर्यंस के लिए अनमोल ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आर्यंस की टीम 39.3 ओवर में 192 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए अनमोल ने 52 रन बनाए। सोनकपुर के लिए आकाश और गोविंद ने दो-दो विकेट लिए। पहले मैच में अंपायर की भूमिका में निश्चल चाहल, जेॎपीॎसिंह, जबकि दूसरे मैच में सतेंद्र कुमार और शमशाद अल्वी रहे। मैच के दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं डीएसए के क्रिकेट सचिव विजय गुप्ता, कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, वित्त अधिकारी डॉ. कुशल पाल सिंह, खेल अधिकारी कपिल गिल, खेल अधिकारी कुलदीप दुबे, अमन लिट, यश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed