फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   RTO moradabad corona positive

आरटीओ मुरादाबाद कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
RTO moradabad corona positive
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण आरटीओ कार्यालय का पीछा नहीं छोड़ रहा। कार्यालय के स्टाफ के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। अब आरटीओ की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि उन्होंने अपनी जांच गाजियाबाद में कराई थी। वह कई दिनों से वहीं रह रहे हैं।
विज्ञापन

जुलाई के आखिरी सप्ताह में आरटीओ कार्यालय के तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिसके बाद कार्यालय बंद कर दिया गया था। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने घर पर हैं। आरटीओ आरआर सोनी भी अपने गाजियाबाद स्थित आवास पर चले गए थे। रक्षा बंधन के बाद कार्यालय खुला लेकिन आरटीओ तभी से कार्यालय नहीं आए। उन्होंने गाजियाबाद में ही अपनी कोविड जांच कराई थी जो पॉजिटिव आई है। एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरटीओ को हल्का बुखार था जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है हालांकि अब उनकी तबीयत कुछ बेहतर है।
विज्ञापन

एआरटीओ के अनुसार उनका एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आया था बाद में उनकी दूसरी जांच भी नेगेटिव आई है। 24 जुलाई से 27 जुलाई के बीच आरटीओ कार्यालय के अलावा उनके यहां आने वाले अन्य लोग समेत करीब 80 लोगों की जांच हो चुकी है जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed