फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Nagar Election Result 2022Moradabad Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

मतगणना को लेकर रूट डायवर्जन: गांगन तिराहे शहर में प्रवेश नहीं करेंगी रोडवेज बसें

Thu, 10 Mar 2022 07:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2022 07:12 AM IST
सार

एसपी यातायात अशोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मतगणना के मद्देनजर गांगन तिराहे से रोडवेज की बसें और भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसी तरह फव्वारा चौक से भारी वाहन दिल्ली रोड की ओर नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
Moradabad Nagar Election Result 2022Moradabad Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

विस्तार

मुरादाबाद। मतगणना को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त करने के साथ ही रूट डायवर्जन की भी व्यवस्था की है। बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित गांगन तिराहे से फव्वारा चौक तक रोडवेज की बसें और भारी वाहन शहर का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन


एसपी यातायात अशोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मतगणना के मद्देनजर गांगन तिराहे से रोडवेज की बसें और भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसी तरह फव्वारा चौक से भारी वाहन दिल्ली रोड की ओर नहीं जाएंगे। सुबह छह बजे से रोडवेज की बसें लाकड़ी फाजलपुर मिनी बाईपास से होते हुए पंडित नगला बाईपास से रोडवेज बस अड्डे पर भेजी जाएंगी। इसी मार्ग से दिल्ली गांगन तिराहे तक रोडवेज की बसें और भारी वाहन भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


फव्वारा चौक से दिल्ली रोड की ओर कोई भी भारी वाहन सुबह छह बजे तक मतगणना समाप्त होने तक नहीं चलेगा। दिल्ली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह चौक से प्रकाश नगर चौराहे तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा। यहां से केवल मतगणना कर्मी, पुलिसकर्मी और पास धारक मीडिया कर्मी पास धारक, एजेंट एवं प्रत्याशी के वाहन ही मंडी समिति तक जा सकेंगे। मंडी समिति में हंगामे के बाद बढ़ाई सुरक्षा, सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed