फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   robbery at bullion businessman

सराफा कारोबारी के घर डकैती, परिवार को बेहरमी से पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
robbery at bullion businessman
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मुस्तकम नई बस्ती में बुधवार देर रात डेढ़ बजे हथियारों से लैस नकाबपोश डकैतों ने सराफा कारोबारी के घर डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। मकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे डकैत जीने से नीचे उतर आए और परिवार को कब्जे में लेकर उनके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए घर से एक लाख दस हजार की नकदी समेत करीब साढ़े चार लाख का सामान बटोर लिया। इसके बाद पूरे परिवार को स्टोर में बंद कर फरार हो गए। डकैतों के जाने के बाद सराफ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची डकैतों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

डिलारी थानाक्षेत्र के काजीपुरा गांव निवासी नारायण
दास वर्मा के दोनों बेटे संजय वर्मा व राजकुमार वर्मा सराफा कारोबारी हैं। संजय की दुकान काजीपुरा मुस्तापुर गांव में है, जबकि राजकुमार की दुकान सलेमसराय में है। संजय ने चार साल पहले सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मोरा मुस्तकम नई बस्ती गांव में दो मंजिला मकान बनाया लिया था। संजय वर्मा अपने परिवार के साथ इसी मकान में रहते हैं। जबकि राज कुमार गांव में ही रहते हैं। संजय ने बताया कि बुधवार रात कृष्ण जन्मोत्सव मनाने के बाद पूरा परिवार सो गया था। संजय वर्मा व उनका बेटा आर्यन मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे, जबकि पत्नी संगीता वर्मा व बेटियां आंचल और अंशिका और छोटा बेटा कृष्णा पहली मंजिल पर ही दूसरे कमरे में सो रहे थे। बरामदे में संगीता के पिता गोपालदास वर्मा सो रहे थे। संजय का छोटा भाई राजकुमार वर्मा ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे। उन्होंने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे नकाबपोश बदमाश जीने से नीचे उतर आए और उन्होंने संजय के बेटे आर्यन पर लाठी डंडों से हमला करना शुरू कर दिया। इसी दौरान संजय भी जाग गए। तब डकैतों ने संजय पर तमंचे लगा दिए और गोली मारने की धमकी दी। पति व बेटे की चीख पुकार से संगीता और उनकी बेटियां भी जाग गईं। वहां भी बदमाश पहुंच गए। चीख पुकार सुनकर भूतल पर सो रहे राज कुमार भी ऊपरी मंजिल पर आ गए। इनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। पूरे परिवार को कमरे के अंदर बने स्टोर में बंद कर दिया। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद संजय ने पुलिस को सूचना दी। करीब बीस मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच गई। डकैतों की तलाश भी की गई। लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। संजय ने बताया कि बदमाश उनके घर से एक लाख दस हजार की नकदी और सोने चांदी के जेवर समेत करीब साढ़े चार लाख रूपये का सामान ले गए हैं। डकैतों ने संगीता के पहने हुए जेवर भी उतरवा लिए। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि डकैती की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। डकैतों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed