फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   robbers shoot a jweller to resist in loot

लूट का विरोध करने पर सराफ को मारी गोली

Tue, 27 Feb 2018 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद। Updated Tue, 27 Feb 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
 robbers shoot a jweller to resist in loot
gun
भोजपुर थानाक्षेत्र में सोमवार रात जामा मस्जिद पुल और ताजपुर मार्ग के बीच बाइक सवार बदमाशों ने लूट के विरोध में सराफ अमित वर्मा के पैर में गोली मार दी। बदमाश सराफ से एक बैग लूट कर ले गए। गनीमत रही कि जिस बैग में दो लाख रुपये और जेवर से बदमाश उसे लूट नहीं पाई। घटना के समय सराफ दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कटघर के शिवपुरी निवासी सराफ अमित कुमार का दलपतपुर में खुशी ज्वैलर्स है। सोमवार रात करीब आठ बजे सराफ दुकान बंद करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। भोजपुर थानाक्षेत्र में ताजपुर व जामा मस्जिद पुल के बीच रसूलपुर खेम में बाइक सवार बदमाश पीछे से आए और उन्होंने अमित से बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर अमित के पैर में गोली मार कर दी। जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने सराफ के कंधे पर टंगे बैग को लूट कर ले गए। 
विज्ञापन


जबकि जिस वक्त में रुपये और जेवर थे। सराफ ने उसे बैग को बाइक के हैंडिल पर लटका रखा था। बदमाशों के भाग जाने के बाद सराफ ने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर लोग जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद अमित को जिला अस्पताल भिजवाया गया। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि भोजपुर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को तीन थानों की सीमा पर अंजाम दिया गया है। भोजपुर, कटघर और मुगलपुरा थाने की सीमा जामा मस्जिद पुल और ताजपुर गांव के बीच एक दूसरे से सटी है। इसी जगह इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर तीनों थानों की पुलिस पहुंच गई। काफी देर तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed