{"_id":"62210596ba64330d425de340","slug":"roadways-bus-will-come-back-after-six-march-city-news-mbd4205290113","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मार्च के बाद लौटने लगेंगी चुनाव ड्यूटी पर गई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह मार्च के बाद लौटने लगेंगी चुनाव ड्यूटी पर गई बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। रोडवेज बसों के इंतजार में रोजाना बस अड्डों पर परेशान हो रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। चुनाव ड्यूटी में गईं मुरादाबाद परिक्षेत्र की बसें छह मार्च से अपने अपने डिपो में लौटने लगेंगी। इससे विभिन्न रूटों पर बसों की किल्लत कम हो जाएगी। यात्रियों को ज्यादा देर बस अड्डों पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फिलहाल शहर के मुरादाबाद, पीतलनगरी डिपो समेत अमरोहा, रामपुर, बिजनौर, चांदपुर और नजीबाबाद डिपो में बसें कम होने से कई रूटों पर आवागमन प्रभावित है।
मुरादाबाद परिक्षेत्र के उक्त सातों डिपो से कुल 200 से अधिक बसें चुनाव ड्यूटी में लगी हैं। दो मार्च तक यह आंकड़ा 232 था, लेकिन तीन मार्च की शाम तक 10 से ज्यादा बसें वापस आई हैं। फिलहाल इन बसों को कार्यशाला में खड़ा किया गया है। ड्राइवर-कंडक्टर द्वारा बताई गई छोटी मोटी कमियों को सुधारने के बाद बसों को उनके रूट पर रवाना किया जाएगा। मुरादाबाद से खासकर मेरठ और दिल्ली जाने वाली बसों की किल्लत है। वहीं, लोकल रूटों पर संभल, चंदौसी और रामपुर जाने के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर को भी मुरादाबाद डिपो पर 150 से ज्यादा यात्री अलग-अलग स्थानों के लिए बसों का इंतजार करते नजर आए। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सोमपाल सिंह ने बताया कि छह मार्च से सभी डिपो की बसें लौटने लगेंगी।