फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Roadways bus hits auto, Kanwariya injured, Moradabad, UP

यूपी: कांवड़ियों से भरे टैंपो को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, जमकर हुआ हंगामा

Tue, 30 Jul 2019 06:26 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रजबपुर (अमरोहा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रजबपुर (अमरोहा) Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 30 Jul 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus hits auto, Kanwariya injured, Moradabad, UP
बस पर हमला - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर रविवार की रात ब्रजघाट से कांवड़ लेने जा रहे कांवड़ियों से भरे टैंपो को उत्तराखंड की रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़िये घायल हो गए। जिससे कांवड़ियों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। हाईवे जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। रोडवेज बस में तोड़फोड़ कर दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत किया। घायलों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


हादसा रविवार रात करीब एक बजे हाईवे पर रजबपुर थाना क्षेत्र के ख्वाजा फिलिंग स्टेशन के पास हुआ। पाकबड़ा के कुछ कांवड़िये टैंपो में सवार होकर ब्रजघाट से कांवड़ लेने के लिए जा रहे थे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार उत्तराखंड की रोडवेज बस ने टैंपो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें तीन कांवड़िये घायल हो गए। बताया जाता है कि एक कांवड़िये के पैर में गंभीर चोट लग गई, जबकि दो कांवड़ियों के मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल कांवड़ियों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर गुस्साए कांवड़ियों ने पीछा कर रोडवेज बस को झनकपुरी चौराहे पर पकड़ लिया। भीड़ को देखकर चालक कूद कर भाग गया। आक्रोशित कांवड़ियों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की। बस के शीशे चकनाचूर कर दिए। कांवड़ियों का आक्रोश देख पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी डॉ. विपिन ताडा मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक हाईवे पर कांवड़ियों का कब्जा रहा। किसी तरह कांवड़ियों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।


रात में रोडवेज बस ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। इसमें दो-तीन कांवड़िये घायल हो गए थे। साथी कांवड़ियों ने हंगामा किया और रोडवेज बस के शीशे तोड़ दिए। मैं खुद मौके पर पहुंचा था। कांवड़ियों से बात की और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी- डॉ. विपिन ताडा, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed