फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal UP Road Accident News: Roadways bus and tanker collision in sambhal of uttar pradesh news

यूपी: संभल में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस और गैस टैंकर की टक्कर में आठ की मौत

Wed, 16 Dec 2020 02:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Dec 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
Sambhal UP Road Accident News: Roadways bus and tanker collision in sambhal of uttar pradesh news
संभल में सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ है। दर्दनाक सड़क हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन



विज्ञापन



मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर चंदौसी के धनारी कस्बे में यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, घने कोहरे में गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय रोडवेज बस और गैस से भरे कैप्सूल की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। करीब 22 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 17 मुरादाबाद, अलीगढ़ और संभल रेफर किए गए हैं। अभी मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।


रोडवेज बस अलीगढ़ डिपो की है। मृतकों के शवों को बस से अभी निकाला जा रहा है। रोडवेज बस में 40 से 42 लोग सवार थे। हादसे की सूचना पर आईजी रमित शर्मा घटनास्थल धनारी पर पहुंचे। रोडवेज बस में गैस टैंकर की भिड़ंत का जायजा लिया। आपको बता दें कि कैप्सूल में गैस भरी हुई है। गैस रिसाव के खतरे को देखते हुए आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 

लगभग 500 मीटर इलाके को सील कर दिया गया है। साथ ही मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे रूट डायवर्ट कर दिया गया है। पाठकपुर से वाहनों को कुर्तीरहा से होते हुए बबराला की ओर से निकाला जा रहा है।

मृतकों के नाम
1- जितेंद्र कुमार( 30)पुत्र कोमल सिंह निवासी झिलमिल नगीना देहात बिजनौर
2- रोहित राणा(25) पुत्र जगदीश राणा विकास नगर चंदौसी (कांस्टेबल 112 नरौरा)
3- छोटे सिंह (45) पुत्र तेज सिंह गांव पिलखना कोतवाली नरौरा बुलंदशहर
4- अनिला कुमारी(45) पत्नी अशोक कुमार मोहल्ला चौकी पर बहजोई।
5-सलीम(32) पुत्र काले खां रजानगर क्वार्सी अलीगढ़( बस चालक)
6-असलम(35) पुत्र साविर कुंदरकी मुरादाबाद
7-सुरेश राजपूत(45) पुत्र देशराज राजपूत रामनावाला ठाकुरद्वारा मुरादाबाद( केंटर चालक)
8-ओमप्रकाश(55) पुत्र मेवाराम रामनाथ कालोनी रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed