फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rld leader ramasheesh rai told

किसानों की आय दोगुना नहीं हुई और रोजगार भी नहीं मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
rld leader ramasheesh rai told
मुरादाबाद। केंद्र सरकार ने प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी करने और दो करोड़ लोगों को रोजगार मुहैया कराने का वादा किया था लेकिन दोनों वादे पूरे नहीं हुए। रालोद किसानों और बेरोजदारों की लड़ाई को लड़ेगा।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने उक्त विचार पत्रकार वार्ता के दौरान व्यक्त किया। रालोद नेता ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई से लोग बेहाल हैं। आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति नाजुक है। अग्निवीर बनाने के नाम पर देश के नौजवानों के साथ सरकार ने भद्दा मजाक किया है। प्रधानमंत्री वन रैंक वन पेंशन देने का वादा कर सत्ता में आए थे, लेकिन अब नो रैंक, नो पेंशन की स्कीम सेना में लागू कर रहे हैं। सरकार की गलत नीतियों के चलते आर्थिक असमानता बढ़ती जा रही है। रालोद चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसंबर तक लाखों सदस्य बनाने का संकल्प लिया है। सरकार छुट्टा जानवरों की समस्या अभी तक हल नहीं कर सकी। गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये बकाया चल रहा है। पूरे प्रदेश में हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं के चलते कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed