फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rikshwa driver died body throw in feild after murder

कुंदरकी में दलित ई रिक्शा चालक की गला घोंटकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
rikshwa driver died body throw in feild after murder
कुंदरकी। कुंदकी थानाक्षेत्र में ई रिक्शा चलाने के लिए गुरुवार दोपहर को घर से निकले चालक की हत्या कर दी गई। शुक्रवार दोपहर को एक खेत में उसका शव पड़ा मिला। उसका ई-रिक्शा और मोबाइल गायब है। चालक के चेहरे पर वार किए गए हैं। जिसकी वजह से उसके नाक, मुंह से खून निकला है। गले में जूते का फीता कसा मिला। इस वारदात से गुस्साई महिलाओं ने एक शराब की हट्टी में तोड़फोड़ कर दी और सड़क पर जाम लगा दिया। समझाने गई महिलाओं से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

कुंदरकी के ग्राम तेवर पट्टी उर्फ काजीपुरा निवासी हरज्ञान सिंह (40) ई रिक्शा चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। हरज्ञान गुरुवार की दोपहर साढ़े तीन बजे घर से ई रिक्शा चलाने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस को भी रात्रि में ही अवगत कराया गया, लेकिन सुबह तक उसका सुराग नहीं लगा। शुक्रवार की दोपहर में कुंदरकी पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम कादलपुर और हरियाना संपर्क मार्ग के निकट हरियाना निवासी यूनुस के खाली खेत में शव पड़ा है। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मृतक के गले में फीता बंधा हुआ था। अंदेशा है कि उससे ही उसका गला घोंटा गया। मौके पर मिले साक्ष्यों से ऐसा लग रहा है कि मृतक के चेहरे पर भी किसी वजनी चीज से वार किए गए हैं। हत्या की सूचना पर ग्राम हरियाना, कादलपुर मस्ती, भैसोड़, काजीपुरा समेत कई गांवों के लोग जमा हो गए। शव की शिनाख्त हरज्ञान के रूप में हुई। कुछ देर में मृतक के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। मृतक की ई रिक्शा और मोबाइल गायब था। फॉरेंसिक टीम ने घटना ने साक्ष्य जुटाए। वहीं, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रीति जायसवाल, एसपी देहात उदय शंकार, एसडीएम बृजेश कुमार त्रिपाठी और सीओ महेन्द्र कुमार शुक्ल ने घटना स्थल का मुआयना किया। एसपी देहात ने जल्द ही हत्या की इस वारदात का खुलासा किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी की टीम को लगाया दिया गया। उधर, कुंदरकी थाने में मृतक की पत्नी अतरेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्या किसने और क्यों की? ये साफ नहीं हो सका है। ई-रिक्शा गायब होने से लूट के इरादे से भी हत्या किए जाने का अंदेशा है।
विज्ञापन

शराब की हट्टी पर पथराव कर महिलाआें ने की सड़क जाम
कुंदरकी। ई रिक्शा चालक हत्याकांड में महिलाओं का गुस्सा शराब की हट्टी पर उतरा। गुस्साईं महिलाओं ने डींगरपुर रोड पर स्थित शराब की हट्टी पर ईंट-पत्थर फेंके। महिलाओं ने शराब की हट्टी को बंद करानेे की मांग को लेकर डींगरपुर कुंदरकी रोड पर जाम लगा दिया। काफी देर तक पुलिस से महिलाओं की नोकझोंक होती रही। पहले भीड़ थाने पहुंची थी पर वहां से लोगों को समझाकर वापस भेज दिया गया। लेकिन ग्रामीणों ने काजीपुरा गांव के ठीक सामने डींगरपुर कुंदरकी रोड पर स्थित शराब की हट्टी पर ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए सेल्समैन ने हट्टी के अंदर ही खुद बंद कर लिया, जिसको पुलिस ने निकलवा कर घर भेजा। डींगरपुर रोड पर जाम लगाकर महिलाओं ने हंगामा किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र कुुमार शुक्ल और बिलारी कोतवाल गजेंद्र त्यागी ने जब महिलाओं को समझाने की कोशिश की तो उनसे महिलाएं नोकझोंक करतीं नजर आईं। महिलाओं ने कहा कि अगर शराब की हट्टी फिर से खुली तो उसमें आग लगा देेंगी। महिलाएं बोलीं जब से आबादी के निकट हट्टी चालू हुई है तब से तरह-तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। सीओ के समझाने पर महिलाएं सड़क से हटीं। कुछ समय के लिए जाम लगने की वजह से डींगरपुर कुंदरकी रोड पर दोनों साइड वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed