फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   report on six dairy operators over dirt spills

गंदगी फैलाने पर छह डेयरी संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
report on six dairy operators over dirt spills
मुरादाबाद। तीन दिन पहले निरीक्षण को यहां आए नोडल अधिकारी मनोज सिंह ने शहर में साफ-सफाई पर विशेष तौर से ध्यान देने के साथ ही नगर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आने, उन पर जुर्माना लगाने और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रशासन ने डेयरी संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। छह डेयरी संचालकों के खिलाफ गंदगी फैलाने पर मुकदमा संबंधित थाना क्षेत्र में कराया गया है।
विज्ञापन

शहर में कई डेयरियां संचालित हैं। इनमें से कुछ को गंदगी फैलाने के आरोप में नगर निगम द्वारा पूर्व में नोटिस जारी कर गंदगी न फैलाने की चेतावनी भी दी जा चुकी है। इसके बाद भी डेयरी संचालकों ने अपना रवैया नहीं बदला। सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने बताया कि शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माना, एफआईआर आदि की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कंजरी सराय निवासी डेयरी संचालक जीतू, बिहारी के मंदिर के सामने सराय काजी निवासी सेवाराम, मेडिकल मार्केट निवासी प्रेम, सराय काजी निवासी नोबत सिंह, काली का मंदिर सरस्वती विहार कॉलोनी कटघर निवासी राजू और वहीं के मुन्नालाल यादव समेत छह लोगों के खिलाफ गंदगी फैलाना का मुकदमा संबंधित थाना क्षेत्र में दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed