फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   report on BSP MP's wife and son

बसपा सांसद की पत्नी और बेटे पर मुकदमा

Sat, 02 Jan 2016 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sat, 02 Jan 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
report on BSP MP's wife and son
जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बसपा सांसद वीर सिंह एडवोकेट की पत्नी विनयवीर और उनके बेटे अरुण के खिलाफ वार्ड संख्या 13 से जिला पंचायत सदस्य के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। बसपा के राज्यसभा सांसद एडवोकेट वीर सिंह की पत्नी और बेटे दोनों ने ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन




अगवानपुर से लापता एक जिला पंचायत सदस्य मेंबर की पत्नी ने सांसद की पत्नी और बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ पति के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अगवानपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य रामअवतार सैनी की पत्नी रामकली सैनी ने शुक्रवार को सिविल लाइन थाने में सांसद वीर सिंह की पत्नी विनयवीर, बेटे अरुण कुमार निवासी बुद्धि विहार और अनिल चौधरी पुत्र भरत सिंह निवासी बिलारी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन




रामकली ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि सांसद की पत्नी और बेटे ने अपने पक्ष के वोट करने के लिए उसके पति रामअवतार सैनी का अपहरण कर लिया है। घटना 27 दिसंबर को शाम करीब चार बजे अगवानपुर रेलवे क्रासिंग के पास की बताई गई है। रामकली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने रामअवतार सैनी की तलाश शुरू कर दी है। सहायक पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि महिला की ओर से शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया गया है, पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed