फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   report loudge in ASI son's murder case

एएसआई के बेटे की हत्या में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
report loudge in ASI son's murder case
मुरादाबाद। सीआरपीएफ में एएसआई राजपाल सिंह के बेटे आशुतोष सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच करेगी और उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगालेगी।
विज्ञापन

नोएडा में तैनात सीआरपीएफ के एएसआई राजपाल सिंह का परिवार मझोला थानाक्षेत्र के हनुमान नगर में रहता है। राज पाल सिंह का बेटा आशुतोष सिंह (28) उर्फ आशू रविवार सुबह परीक्षा देने मेरठ गया था। परिवार का दावा है कि परीक्षा देने के बाद करीब तीन बजे आशुतोष ने कॉल कर अपनी मां को बताया था कि वह मेरठ से बस में सवार हो गया है। वह जल्द ही घर पहुंच जाएगा। इसके बाद उसका परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया था। उसके मोबाइल पर आने वाली कॉलें उसकी मां के मोबाइल पर ट्रांसफर हो रही थीं। सोमवार सुबह युवक का शव दिल्ली रोड स्थित मोक्षधाम के पास गड्ढे में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। हर पहलू की गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed