{"_id":"61c4ce5557dcf111963d35ce","slug":"report-filed-against-eight-people-including-husband-city-news-mbd4136879143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा। दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाला दिया गया। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति सहित आठ लोगों के खिलाफ तीन तलाक, दहेज प्रथा व छेड़छाड़ सहित मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां गांव निवासी हुसन जहां की शादी पाकबड़ा के पाठों वाली मिलक निवासी जीशान के साथ ढाई साल पहले हुई थी। आरोप है कि महिला के ससुराल पक्ष शादी के बाद से ही पांच लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। इस मसले पर दोनों पक्षों की पंचायत हुई तो लड़की पक्ष ने एक लाख रुपये दे दिए थे। उसके बाद लड़की को अपने साथ ले गए थे। फिर कुछ दिनों बाद दुबारा से परेशान करना शुरु कर दिया था। जेठ द्वारा विवाहिता के साथ छेड़छाड़ की गई। 15 दिसंबर को ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए ताना मारते हुए विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विवाहिता ने एसएसपी को सौंपे शिकायती पत्र में न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर महिला के पति जीशान, ससुर अमीर सैन, सास जहुरन, मो उमर, आमना, हिना, बबली व मो आकिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश प्रारंभ कर दी है। थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।