फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   religious place not open in moradabad

धार्मिक स्थल खुलने का जनता को अभी करना होगा इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
religious place not open in moradabad
मुरादाबाद। प्रदेश सरकार ने अनलॉक-2 में धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए सोमवार से शुक्रवार तक का समय निर्धारित कर दिया है, लेकिन मुरादाबाद में अभी पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी। स्थानीय प्रशासन ने धार्मिक स्थलों के लिए अभी नई व्यवस्था जारी नहीं की है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि स्थानीय हालातों को देखते हुए अभी धार्मिक स्थलों को सामान्य तरीके से खोला जाना संभव नहीं है। भविष्य की स्थिति को देखते हुए बाद में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

अनलॉक वन में प्रदेश सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों को खोलने के निर्देश दिए थे। ये निर्देश अब भी लागू हैं, पर स्थानीय हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन ने धर्म गुरुओं के साथ बैठक की थी। जिसमें धार्मिक स्थलों में पांच लोगों को प्रवेश करने की अनुमति की बात कही थी। अन्य सभी नियमों का पालन करने को कहा था, जिस पर धर्मगुरुओं ने इंकार करते हुए धर्म स्थलों को बंद रखने पर ही अपनी सहमति व्यक्त की थी। कहा था कि फिलहाल ये व्यवस्थाएं बनाना मुमकिन नहीं। इसी के आधार पर सभी गुरुद्वारे, मस्जिद, गिरिजाघर और मंदिर अभी जनता के लिए बंद हैं। सावन के सोमवार में भी मंदिरों में जलाभिषेक की अनुमति नहीं है। गिरिजा घर में अभी भी ऑनलाइन प्रार्थनाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी का कहना है कि मुरादाबाद में कोरोना संक्रमण के हालातों को देखते हुए वर्तमान व्यवस्था ही ठीक ही। यानी जनता के लिए सामान्य तरीके से अभी धार्मिक स्थल नहीं खोले जा रहे हैं। वहीं, फि लीप मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च के पादरी बृजेश मेंशन का कहना है कि पांच लोगों को गिरजाघर में बुलाना व्यवहारिक नहीं है। प्रार्थना के लिए कम से कम एक से डेढ़ घंटा बैठना होता है। जिसमें शारीरिक दूरी का पालन करना भी मुश्किल है। इसीलिए अभी हमारे यहां पर ऑनलाइन प्रार्थना की जा रही हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा गिरिजाघरों को खोलने संबंधी कोई दिशा निर्देश भी प्राप्त नहीं हुआ है। इस्कॉन प्रचारक धीरशांतदास का कहना है कि मंदिर अभी भी बंद चल रहे हैं। सावन में भोले के श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए अंतिम सोमवार को मंदिर खोलने का प्रशासन से अनुरोध करेंगे। साथ ही इस बात पर विशेष ध्यान रखा जाएगा कि शारीरिक दूरी का पूरी तरीके से पालन कर जलाभिषेक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed