फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Relief for railway passengers troubled by waiting, there are options in seven trains

वेटिंग से परेशान रेलयात्रियों को राहत, सात ट्रेनों में हैं विकल्प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Relief for railway passengers troubled by waiting, there are options in seven trains
मुरादाबाज। नई दिल्ली से बिहार के बीच सफर में वेटिंग से परेशान यात्रियों के लिए राहत की खबर है। गाजियाबाद-टूंडला और गाजियाबाद-मारीपत स्टेशनों के बीच ब्लॉक के कारण टूंडला-अलीगढ़ रूट की सात ट्रेनें मुरादाबाद होकर गुजर रही हैं। यात्री इन ट्रेनों में आरक्षण से कन्फर्म सीट पा सकते हैं। साथ ही कुछ ट्रेनों में अनारक्षित टिकटों की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

रेलवे के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि 15 जून से पांच जुलाई तक (02569) दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस को बाराबंकी-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद मार्ग से चलाया जाएगा। दो और नौ जुलाई को (02570) नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस को गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-बाराबंकी मार्ग से चलाया जाएगा। 2 जुलाई को (12566) नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस को गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-बाराबंकी मार्ग से चलाया जाएगा। 2 जुलाई को (12368) आनंदविहार-भागलपुर एक्सप्रेस को गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-बाराबंकी मार्ग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

30 जून और 07 जुलाई को (14619) अगरतला-फिरोजपुर एक्सप्रेस को पं. दीनदयाल उपाध्याय-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद मार्ग से चलाया जाएगा। 2 और 9 जुलाई को (82501) लखनऊ-नई दिल्ली एक्सप्रेस को लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद मार्ग से चलाया जाएगा। 1 और 8 जुलाई को (12817) थावे-आनंद विहार एक्सप्रेस को पं. दीनदयाल उपाध्याय-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद मार्ग से चलाया जाएगा। सीनियर डीसीएम ने बताया कि इन ट्रेनों में विकल्प उपलब्ध हैं, यात्री बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed