फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Relief: After two days again Corona's score is zero

राहत: दो दिन बाद फिर कोरोना का स्कोर जीरो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Relief: After two days again Corona's score is zero
मुरादाबाद। दो दिन बाद जिले में फिर कोरोना का स्कोर जीरो हो गया। बुधवार को 2004 सैंपलों की आई रिपोर्ट में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। इससे पहले बीस फरवरी को आई रिपोर्ट भी निगेटिव निकली थी। इस लहर में दूसरी बार कोरोना का स्कोर जीरो हुआ है।
विज्ञापन

इस लहर में 28 दिसंबर 2021 से 19 फरवरी 2022 तक हर दिन जिले में संक्रमित मरीज पाए गए। संक्रमण की चेन लगातार बनती रही। ये चेन बीस फरवरी को टूट गई। लैब से आई रिपोर्ट में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। हालांकि चौबीस घंटे बाद फिर से चेन बन गई। सोमवार को एक साथ आठ लोग संक्रमित पाए गए, जबकि मंगलवार को बुद्धि विहार निवासी एक परिवार के दो सदस्य पॉजिटिव मिले। वहीं, बुधवार राहत भरा रहा। सरकारी और निजी लैब से 2004 सैंपलों की रिपोर्ट आई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव निकली। कोई मरीज संक्रमित नहीं मिला। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि बुधवार को कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। पांच मरीज डिस्चार्ज किए गए। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 26 से घटकर 19 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed